Friday, May 1, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized शास उ मा वि बेमचा के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी...

शास उ मा वि बेमचा के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में होंगे शामिल..नेहरू हॉकी में बेमचा के 17 वर्ष बालक टीम जशपुर के लिए रवाना..

0
77

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद – राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में 04 से 07 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले की 17 वर्ष बालक टीम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद की टीम संभाग विजेता बनकर क्वालीफाई किया। जिले से हॉकी 17 वर्ष बालक टीम के खिलाड़ियों में शासकीय उ. मा. वि. बेमचा महासमुंद के राकेश निषाद, पुष्कर साहू, डोगेश निषाद, फलेश यादव, गणेश सेन, राजकुमार निषाद, देवेश कुमार चंद्राकर, सागर सेन, टोमेश चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जय चंद्राकर, देवेंद्र ध्रुव, हर्ष कुमार बघेल, अरविंद विश्वकर्मा, प्रभात कोसरे, सेवक राम विश्वकर्मा शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें ने सभी खिलाड़ियों को स्वास्थ्य अच्छे रखने एवं जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत विद्यालय को हॉकी खेल उपकरण प्रदाय किया गया है। जिसके माध्यम से नियमित खेल अभ्यास हो रहा हैं। विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग विजेता बनने एवं राज्य प्रतियोगिता में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, लखनू राम निर्मलकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, आराधना साहू, रुक्मणी साहू, टाकेश्वर साहू, तृप्ति डेनियल, शहनाज बानो, हेमिन जलक्षत्री, खेमराज साहू, रेणु सिंह एवं समस्त व्यायाम शिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर आदि, जिला हॉकी संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here