Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized नेशनल चैंपियनशिप में महासमुंद के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जीता 03 स्वर्ण,...

नेशनल चैंपियनशिप में महासमुंद के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जीता 03 स्वर्ण, 01 रजत 01 कांस्य पदक..

0
67

राहुल भोई-महासमुंद..

महासमुंद – पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 14वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 दिनांक 29 से 31 अगस्त तक अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से कुल 05 खिलाड़ियों ने भागीदारी किया। फॉर्चून फाउंडेशन कर्मपटपर बागबाहरखुर्द बागबाहरा जिला महासमुंद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक एवं मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि 3 बालक एवं 2 बालिका खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर व गाईड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव, सहायक स्टॉफ दिव्य लोचन व रश्मि साहू शामिल हुए।

जूनियर पुरुष वर्ग* – टी 11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400, 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 400 मीटर में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। टी 12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 400 एवं 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। टी 12 कैटेगरी में नोशन लाल पटेल ने 200, 400 व 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 1500 मीटर दौड़ में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

*सब जूनियर महिला* – टी 12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। टी 11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जंप में भागीदारी किया एवं लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। सभी खिलाड़ियों ने राज्य के लिए पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रौशन किया।

इससे पहले सुखदेव ने 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11 से 12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु कर्नाटका में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महासमुंद के 5 खिलाड़ियों को भागीदारी करने एवं 5 पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here