स्थान: ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका, थाना नगरनार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और नीले रंग की टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल से जा रही एक महिला को रोका। तलाशी लेने पर 12.455 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,24,000/- आँकी गई है।
घटना का विवरण
अपराध क्रमांक: 190/2025
धारा: 20 (ख), एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार आरोपी
- नाम: कु. पूजा गुप्ता
- पिता: महेश गुप्ता
- उम्र: 18 वर्ष
- पता: वार्ड नंबर 02, आदर्श प्रिंटिंग प्रेस गली, रुद्रपुर कैंप, थाना ट्रांजिट कैंप, जिला उधमपुर, उत्तराखंड
जप्त सामान
- 1. गांजा – 12.455 किग्रा (कीमत ₹1,24,000/-)
- 2. मोबाइल फोन – 1 नग (कीमत ₹1,000/-)
- 3. टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल (पुरानी) (कीमत ₹20,000/-)
- कुल जप्ती मूल्य: ₹1,45,000/-
पुलिस की कार्रवाई
- सूचना मिलने पर आरोपी पुरुष मौके से भाग निकला, लेकिन महिला आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से गांजा, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की गई।
- आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, जगदलपुर पेश किया गया है।
सफलता में योगदान देने वाले अधिकारी
- निरीक्षक: संतोष सिंह
- सउनि: महेन्द्र ठाकुर
- महिला प्रधान आरक्षक: पीलेश्वरी साहू
- प्रधान आरक्षक: गणेश कोर्राम
- आरक्षक: चन्द्रकुमार कंवर, विक्रम उरांव, राधाकृष्ण राय, डीएसएफ आरक्षक विरेन्द्र ठाकुर
- इन सभी की टीम वर्क से यह महत्वपूर्ण कार्यवाही संभव हो सकी।

