*श्री मंडावी ने गणेश चतुर्थी की पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दी है….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0
159

*छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।* रायपुर. 31 अगस्त 2022 छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर *उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है*. छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है. लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी*. यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है. *श्री मंडावी ने गणेश चतुर्थी की पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दी है* श्री मनोज सिंह मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़ )

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here