* पुलिस थाना मददेड में 79 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

भोपाल पटनम, मददेड,,,,,,,,,,,
दिनांक 15 अगस्त 2025 को थाना परिसर मददेड थाना मुख्यालय मददेड में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर थाना प्रभारी डोगेंद्र पॉल पात्रे द्वारा मुख्यालय परिसर मददेड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

थाना प्रभारी डोगेंद्र पॉल पात्रे इस अवसर पर सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और सभी शहीद जवानों को नमन किया शाहिद परिवार को श्री फल साल भेंट स्वरूप किया।
इसके अतिरिक्त, एएसआई भगत सिंह नेताम , प्रधान आरक्षक आंनद रावतीया, डोमेश्वर कोर्राम, थाना स्टॉफ समस्त आयोजित ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुए।
इस दौरान “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान को बढ़ावा दिया गया, बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई।
इस बीच विद्यार्थी तथा शिक्षकों, शिक्षिकाओ , जन प्रति निधि, ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

