Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *शिव मंदिर में कावड़ यात्रा की सभी तैयारी पूर्ण * पड़ोसी राज्य...

*शिव मंदिर में कावड़ यात्रा की सभी तैयारी पूर्ण * पड़ोसी राज्य के कावड़िए भी करेंगे शिव जलाभिषेक,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
80

*शिव मंदिर में कावड़ यात्रा की सभी तैयारी पूर्ण * पड़ोसी राज्य के कावड़िए भी करेंगे शिव जलाभिषेक,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

भोपालपटनम,
श्रावण मास के पावन अवसर पर भोपालपटनम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चौथा वार्षिक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस शुभ आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण है।

शिव मंदिर समिति एवं नवयुवकों की टोली द्वारा इस वर्ष 500 से अधिक कावड़ियों के लिए विशेष कावड़ियाँ तैयार की जा रही हैं। शिव मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गेंदा फूलों एवं भगवा रंग की तोरणों और झंडों से सजाया जा चुका है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण:
दिनांक 4 अगस्त 2025, सोमवार को सुबह 8:00 बजे इंद्रावती नदी, तिमेड में माँ गंगा जी की विधिवत पूजा अर्चना कर जल भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद हर हर महादेव और बम भोले के जयघोष के साथ कावड़िए कतारबद्ध रूप से शिव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।कावड़ियों का रस्ते में जगह जगह फूलो से स्वागत किया जाता हैं

भगवान शिव का जलाभिषेक मंदिर पहुँचकर किया जाएगा, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आई है।कावड़ के साथ साथ कलश लेकर भी भाग लेंगी।
जलाभिषेक उपरांत समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को फल प्रदान किया जाता हैं,प्रसाद वितरण किया जाएगा।

*सभी के सहभागिता से होती है संपन्न*
यह आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक सहयोग के साथ सम्पन्न होता आ रहा है। न केवल नगर के ही नहीं, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य कावड़ यात्रा में भाग लेने और दर्शन के लिए आते हैं।

विशेष झलकियाँ:

कावड़ यात्रा के दृश्य आकर्षक व भक्तिभाव से ओतप्रोत होंगे।
*कावड़ यात्रा में महिलाएं आगे*
महिलाओं की भागीदारी इस बार विशेष रूप से देखने योग्य होगी।

मंदिर को एक अलौकिक रूप में सजाया गया है जो भक्तों के मन को शांति प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here