Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ-2025 मौसम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि...

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ-2025 मौसम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में*,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
116

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ-2025 मौसम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में*,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,, ,,,,,,/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) अंतर्गत खरीफ 2025 मौसम के लिए 25 जुलाई 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर, जिला बीजापुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं सहकारी समिति के प्रबंधक और ऑपरेटर ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य खरीफ मौसम में किसानों का अधिकतम बीमा सुनिश्चित करना और पीएमएफबीवाई पोर्टल पर सटीक एवं समयबद्ध प्रविष्टि करना था। कार्यक्रम में बताया गया कि खरीफ मौसम में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, अतः सभी बैंक शाखा जल्द से जल्द किसान हित में बीमा कार्य पूर्ण करें।

यह प्रशिक्षण बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के प्रतिनिधि श्री नन्दकिशोर शाह एवं श्री पंकज सेठिया और कृषि विभाग से उग्रेश देवांगन (ADA). कृष्णा सिन्हा (ADA) और JSKB बैंक से नोडल बीजापुर सूरज सिंह सर , श्री अरुण सकनी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र उपस्थित थे ।बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा फसल बीमा पोर्टल पर एंट्री संबंधी तकनीकी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही क्लेम प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, और किसानों को योजना का लाभ शीघ्र दिलाने के लिए बैंक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में बैंकों से अपील की गई कि वे किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी दें, बीमा हेतु प्रेरित करें, और निर्धारित समय- सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण करें ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर राहत मिल सके।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2025 मौसम के लिए धान सिंचित के लिए बीमित राशि रू 48000 प्रति हैक्टेयर और किसान राशि रू 960 प्रति हेक्टेयर, धान असिंचित के लिए बीमा राशि रू 42000 प्रति हेक्टेयर और किसान राशि रू 840 प्रति हेक्टेयर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here