- शमक विवि के मुख्य परिसर में संचालित कई पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं। विवि में विभिन्न विषयों में आर्ट्स,साइंस, मैथ, लाइफ साइंस के विषयों में बी ए, बीएससी, बीकॉम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस के स्नातक कार्स हैं।
- स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में विभिन्न विषयों में एमए, एमएससी साइंस, लाइफ साइंस व गणित, एमबीए, एमसीए, एमएससी ग्रामीण प्रोद्योगिकी, एम कॉम एवं एमएसडब्ल्यू कोर्स हैं। डिप्लोमा में पीजीडीसीए और पीजीडीजेएमसी(पत्रकारिता) के कोर्स के लिए भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
- विवि मुख्य कैंपस में समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी लिटरेचर, भौतिकी, रसायन, गणित, सांख्यिकी, वनस्पति शास्त्र, जैव प्रोद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन, वानिकी एवं वन्य जीव, भू विज्ञान, प्राणी विज्ञान, ग्रामीण प्रौद्यागिकी विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश हेतु सीटें रिक्त हैं।विद्यार्थियों के लिए छात्रावास एवं स्कॉलरशिप की सुविधा उपलब्ध है।
- एनईपी 2020 के तहत विद्यार्थियों को स्नातक के फोर्थ ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम(एफवाईयूपी) एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एकेडमिक ज्ञान के अतिरिक्त रोजगार कौशल से संबंधित प्रशिक्षण की भी सुविधाएं मिलेगी। स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों की फीस पिछले वर्ष की तरह बहुत कम यथावत रखी गई है।
- विस्तृत जानकारी और संबधित विभागाध्यक्ष से संपर्क करने का नंबर वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। विभिन्न कॉलेजों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए भी पात्र छात्र-छात्राएं संपर्क कर सकते हैं।



