Thursday, May 14, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized सीआरपीएफ 196 बटालियन ने नक्सलगढ़ सीतापुर के ग्रामीणों को बांटे रेडियो सेट।

सीआरपीएफ 196 बटालियन ने नक्सलगढ़ सीतापुर के ग्रामीणों को बांटे रेडियो सेट।

0
70
  • बीजापुर । बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सीतापुर में बी/196 बटालियन के.रि.पु.बल के द्वारा सहायक कमांडेंट कृष्णा कुमार यादव, के नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बल द्वारा ग्रामीणों को रेडियो सेट वितरित किए गये ताकि वे सूचना और जागरूकता से जुडे रह सके। एवं प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सीधे सुन सके। साथ ही महिलाओं और बच्चो को कपड़े, खाने के लिए स्टील के बर्तनो एवं गिलास भी वितरण किया गया इसके अतिरिक्त खेलकूद का सामान भी वितरित किया गया। इस दौरान कृष्णा कुमार यादव द्वारा ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व और देश की एकता व अखंडता में अपनी भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सी.आर.पी.एफ. सभी ग्राम व निवासियों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं सहयोग के लिए हमेशा प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है। सी.आर.पी.एफ. स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार नए सुरक्षा कैम्प, जन सुविधा केन्द्र, सड़क, बिजली, पानी आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। और आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे ना आयें एवं अपने बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दिलवाये, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें व एकजुट होकर देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें। इस दौरान सभी गाँव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की और ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में नक्सल की समस्या खत्म करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं पुलिस प्रशासन का हर सम्भव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।
  • गौरतलब है कि सिविक एक्शन शिविर के माध्यम से ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here