शिवानंद आश्रम परिसर में एक सराहनीय पहल के तहत “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से लोकप्रिय समाजसेवी एवं चिकित्सक द्वारा, उनके साथी विकेश भाई एवं दुर्गेश बिसाई के साथ मिलकर आश्रम में रह रहे बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायक बातें बताईं और बताया कि शिक्षा ही जीवन को आगे ले जाने वाला सबसे मजबूत माध्यम है। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनकी बातों को सुना और अपने भविष्य के प्रति जागरूकता दिखाई।
डॉ. चाय वाला एवं उनकी टीम ने यह संकल्प लिया कि शिक्षा के मार्ग में बच्चों को यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी, तो वे उसे पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। यह पहल न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली रही, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करने वाली बनी।
इस मानवीय और प्रेरक कार्य के लिए स्थानीयजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा टीम की सराहना की गई।



