Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस जांच दल का आरोप: डबल इंजन की भाजपा सरकार बस्तर के...

कांग्रेस जांच दल का आरोप: डबल इंजन की भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवा रही है,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
101

कांग्रेस जांच दल का आरोप: डबल इंजन की भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवा रही है,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

रसोइया स्व. महेश कुडियम की पत्नी सुमित्रा कुडियम की मांग: मौत की न्यायिक जांच हो और पीड़ित परिवार को नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाये

बीजापुर
दिनांक- 27/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 27/06/2025 को कांग्रेस का आठ सदस्यीय जाँच दल बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल के संयोजकत्व एव सदस्य बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, भानुप्रतपुर के विधायक सावित्री मंडावी, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, कांग्रेस नेता छवीन्द्र कर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे आदि का आठ सदस्यीय जांच दल फरसेगढ़ पहुंचा और बीते 6 जून 2025 को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम इरपागुटा निवासी स्व. महेश कुड़ियम के पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की जानकारी परिवारजन और ग्रामीणों से ली है।
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए स्व. महेश कुड़ियम की पत्नी श्रीमती सुमित्रा कुडियम और उसके परिवार वाले व गांव वालों ने कांग्रेस के आठ सदस्यीय जांच दल को बताया कि दिनांक 06/06/2025 को उसका पति स्व. महेश कुडियम बैल गाड़ी से जलाऊ लकड़ी जंगल से लेकर अपने घर आया, उसके बाद गांव के ही पास के तालाब से वह उसकी भैंसे लेने गया था उसके बाद वापस नहीं लौटा। बहुत देर तक वह वापस घर नही आया तो फिर परिवार के अन्य लोग परेशान होकर उसे ढूंढने गए उसके बाद एक व्यक्ति रास्ते में मिला जो भोपालपट्टनम से आरेपल्ली आ रहा था उन्होंने बताया कि महेश कुडियम को पुलिस वालों के द्वारा हाथ पैर बाँधकर पेड़ के नीचे बिठा रखे है। फिर दो दिन बाद पता लगाने बीजापुर थाना कोतवाली आए तो पुलिस वाले फोटो दिखाए तब पता चला कि वह पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारा गया है।
परिजन और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जांच दल को आगे बताया कि स्व. महेश कुडियम प्राथमिक शाला इरपागुट्टा में रसोइया के पद पर वर्ष 2023 से कार्यरत था उसका यूनियन बैंक शाखा भोपालपट्टनम में बैंक खाता है जिसमे उसे सरकार द्वारा प्रति माह मानदेय दिया जाता है, उसका अपना आधार कार्ड है, उसकी पत्नी का राशन कार्ड है, उसके सात छोटे छोटे बच्चे है जिनमे से दो स्कूल में पढ़ाई भी कर रहे है तो वह नक्सली कैसे हो सकता है ?
वहीं जिला मुख्यालय बीजापुर में जांच दल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवा रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी के जांच दल ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि एक सरकारी स्कूल में कार्यरत रसोइया एक लाख का इनामी नक्सली कैसे हो सकता है ? उसके बैंक खाते में सरकार पैसे क्यों दे रही थी ? सरकार ने इस घटना को अब तक छुपाया क्यों ? भारतीय जनता पार्टी बताए कि क्या वे स्व. महेश कुडियम को नक्सली मानती हैं या नहीं मानती इसे स्पष्ट करें ?
प्रेस वार्ता में मृतक स्व. महेश कुड़ियम की पत्नी सुमित्रा कुडियम ने कहा कि उसके छोटे छोटे सात बच्चे हैं मैं उनका पालन पोषण कैसे करूँ मेरे पति जो प्राथमिक शाला इरपागुट्टा के सरकारी स्कूल में रसोइया के पद पर कार्यरत थे उसे पुलिस वालों ने नक्सली बता कर हत्या कर दिए है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो और जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की जाए साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाये।इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कलेक्टर बीजापुर को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here