Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized विद्युत समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने विद्युत विभाग को सौंपा...

विद्युत समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

0
99

दिनांक: 24 जून 2025

स्थान: जगदलपुर, बस्तर (छ.ग.)

 

आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जगदलपुर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बस्तर जिला में लगातार हो रही बिजली कटौती, बढ़ती दरें और खराब मौसम में बिजली आपूर्ति की अनियमितता को लेकर दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की कि बस्तर के सभी जिलों और वार्डों में सुचारू रूप से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां वर्षों से बिजली की समस्या बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेता श्री समीर खान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को नजरअंदाज कर रही है। ग्रामीणों को आज भी सौर ऊर्जा पर निर्भर रहना पड़ता है, ।

 आप नेता सुरेश कवासी ने कहा कि बीजापुर, कांकेर और अन्य क्षेत्रों में आज भी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर है और समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। बस्तर जैसे आदिवासी पिछड़े क्षेत्रों मैं मैं महंगी बिजली दरों से लोग परेशान है जिस प्रदेश में नागरिकों को मुक्त बिजली मिलनी चाहिए उसे प्रदेश में सबसे महंगी बिजली मिल रही है आपके माध्यम से आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की सरकार प्रशासन शासन से निवेदन करती है कि फैसला को वापस ले प्रदेश के उपभोक्ताओं को 24 घंटा निर्बोध बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी कदम उठाए।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

समीर खान

नेता – आम आदमी पार्टी, बस्तर छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here