तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष ने सारे आरोपों को नकारा और कहाँ की 2 लाख घूसखोरी की हो रही थी मांग..।

राहुल भोई-महासमुंद….।

महासमुंद जिले के तुमगांव नगर पंचायत के 14 पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, सब इंजीनियर और मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ मनमानी पूर्वक असमय तालाब गहरी करण और सीसी रोड गुणवत्ता हिन बनवाने का आरोप लगाया हैं..सभी पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष नगर विकास में होने वाले सभी कार्यों में अपनी मनमानी कर गुणवत्ता हीन कार्य करा रहे है वही पंचायत अध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए 2 लाख रूपये शिकायत कर्ताओ द्वारा मांगने की बात कही हैं..बतादे की नगर पंचायत तुमगांव में कराए जा रहे कार्य सीसी रोड निर्माण एवं रामसागर तालाब के गहरीकरण अब सौंदर्यीकरण को लेकर 14 पार्षदों ने अध्यक्ष सीएमओ एवं सब इंजीनियर के खिलाफ महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शिकायत की हैं जहाँ नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने बताया कि नगर के रामसागर तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लगभग 76 लाख रुपए की राशि आई थी जिसका टेंडर प्रक्रिया भी पूरा हो चुका था ठेकेदार की लापरवाही के चलते कार्य शुरू ही नहीं कराया गया जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ठेकेदार को 3 बार नोटिस भी दिया गया और कार्य की समय अवधि भी खत्म हो गई है अब नए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को बारिश के दिनों में कराया जा रहा जबकि तालाब में पहले से ही पानी भरा हुआ है..ऐसे में तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य सिर्फ शासकीय राशि का दुरुपयोग ही है..इस मामले पर पार्षदों द्वारा काम को बंद करवाने के लिए महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है..

बाईट-01-सावित्री निर्मलकर-उपाध्यक्ष-नगर पंचायत तुमगांव

बाईट 02- भुनेश्वर साहू (नेता प्रतिपक्ष तुमगांव)

बाईट 03- चोवा राम तांडेकर (पार्षद वार्ड क्रमांक 01 )

वही अपने ऊपर लगे आरोपों को पंचायत अध्यक्ष बलराम साहू ने सिरे से नकारते हुए बताया की पार्षद और सभा पति ने काम के एवज मे मुझसे 2 लाख रुपय घूसखोरी की मांग की हैं..जिसे नहीं देने पर वह उलटे सीधे आरोप लगा रहे हैं..मै ना कुछ खाऊंगा ना किसी को खाने दूंगा..अपने दम पर काम पूरा करा कर रहूंगा..।

बलराम साहू-अध्यक्ष-नगर पंचायत अध्यक्ष-तुमगांव

आपको बता दें कि 76 लाख रूपए की लागत से तालाब और सीसीरोड के काम से तुमगांव का ही फायदा होना है.क्योंकि तालाब में यदि पानी पर्याप्त हुआ तो आसपास के किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा.वहीं सीसीरोड बनने से बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी..लेकिन अब इस निर्माण कार्य पर ही सवाल उठ रहे हैं ऐसे में जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर सच कौन बोल रहा है…।

इसी तालाब को हो रहा हैं गहरी करण

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

Opinion polls
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे