Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—पुलिसकर्मी के परिवार को मिली एक करोड़ की आर्थिक सहायता…… पढ़े पूरी...

*मोहला:—पुलिसकर्मी के परिवार को मिली एक करोड़ की आर्थिक सहायता…… पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0
130

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में आज एक गरिमामय कार्यक्रम के तहत, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रधान आरक्षक स्वर्गीय रमेश कुमार नेताम की पत्नी द्रोपती नेताम और पुत्री ओमेश्वरी नेताम को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया आपको बता दें कि 28 जनवरी 2025 को प्रधान आरक्षक रमेश कुमार नेताम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वे मानपुर रोड पर फड़की के पास ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे उनका सेलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में था और वह पुलिस सेलरी पैकेज योजना के अंतर्गत आते थे। इसी योजना के अंतर्गत, दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रितों को यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह और एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से चेक सौंपा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप, शाखा प्रबंधक यतींद्र राव दामले , सहायक शाखा प्रबंधक साकेत कुमार झा एसबीआई के अधिकारीगण और पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here