Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized मच्छरदानी वितरण में अनावश्यक विलंब व शासकीय राशि का दुरूपयोग कर मितानिनों...

मच्छरदानी वितरण में अनावश्यक विलंब व शासकीय राशि का दुरूपयोग कर मितानिनों को पंहुचाई जा रही असुविधा–राजेश चौधरी

0
97

सप्ताह भर के भीतर हितग्राहियों को मच्छरदानियों का वितरण नहीं किए जाने पर सीएमएचओ कार्यालय का किया जाएगा घेराव ….

आज जगदलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षददल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु मच्छरदानी वितरण में अनावश्यक विलंब कर शासकीय राशि का दुरूपयोग करने व मितानिनों को पंहुचाई जा रही असुविधा को लेकर मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया…

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मलेरिया विभाग के द्वारा इस हितग्राहियों को मच्छरदानी वितरण हेतु मच्छरदानी खरीदी की गई है,तथा उन मच्छरदानियों का वितरण तत्काल ना करते हुए संबंधित वार्डों में मितानिनों के घरों पर तथा अन्य भवनों में भंडारण किया गया है भंडारण स्थल पर चूहों के द्वारा मच्छरदानियों को नुकसान पहुंचा जा रहा है और विभाग निष्क्रियता की पराकाष्ठा पार कर चुका है, जिसके कारण मितानिनों को बहुत ही असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है इस विषय को लेकर आज कांग्रेस पार्षददल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।तथा स्वास्थ्य अधिकारी महोदय को बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर जल्द से जल्द हितग्राहियों को मच्छरदानियों का वितरण न किए जाने पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा सीएमएचओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान पार्षद सूर्य पानी लोकेश चौधरी जस्टिन भवानी,पूर्व पार्षद लता निषाद,बी ललिता एवं सचिव साइमा अशरफ आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here