Wednesday, April 22, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर:–अपने अय्याशी के लिए विधायक प्रतिनिधि ने बाबू के घर का...

*मोहला मानपुर:–अपने अय्याशी के लिए विधायक प्रतिनिधि ने बाबू के घर का चुराया चाबी घर मालिक बाबू ने की मानपुर थाने में शिकायत खबर उजागर होने के बाद कांग्रेस नेता को किया गया पार्टी से निष्कासित… पढ़े पूरी खबर*

0
87

मनीष कौशिक मोहला

मोहला -2 जून सोमवार को मानपुर मे घटित सामाजिक बंधनों को तार तार कर देने वाली घटना मे मानपुर विधायक प्रतिनिधि भावेश जैन को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इधर अपनी मां के ईलाज के लिए राजनांदगांव गए हुए राजस्व के बाबू के अनुपस्थिति में घर कि चाबी नगर में स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान से चुरा कर अपने अय्याशियों के लिए सूने मकान में उम्र दराज शिक्षिका और विधायक प्रतिनिधि के घुसने का मामला सामने आया है जिसका थाने में राजस्व बाबू रेशम टेमरे के द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

 

 

उल्लेखनीय है कि राजनीति का गढ़ माने जाने वाले मानपुर नगर में सामाजिक एवं पारिवारिक बंधनों को कलंकित करने वाली घटना मे विधायक प्रतिनिधि तथा एक शिक्षिका का प्रेम संबंध चार दिवारी से निकलकर अब सार्वजनिक हो गया है। सोमवार दोपहर को मानपुर राजस्व विभाग में कार्यरत बाबू रेशम टेमरे के घर में उनकी गैर मौजूदगी में ऑटो पार्ट्स की दुकान से चांबी जबरिया निकाल कर रंगरेली मानया जा रहा था उसी समय एक का पति और दूसरे की पत्नी घर को घेरते हुए वहां पहुंच गए दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखते हुए इस अवैध गठजोड़ के लिए बेदम पिटाई भी हुई। मानपुर नगर मे कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि व नगर का एक 25 वर्षीय व्यवसायी अपने परिचित दुगुनी उम्र के शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकडे जाने के बाद इस घटना की नगर में बेहद आलोचना हुई। इधर राजस्व विभाग का काम देख रहे बाबू रेशम टेमरे ने मानपुर थाने में उनकि अनुपस्थिति में ऑटो पार्ट्स की दुकान में छोड़े गए घर की चाबी को जबरदस्ती ले जाकर गलत काम करने और पकडाये जाने के उपरांत बाबू स्वत बदनाम होने की शिकायत 4 जून को मानपुर थाने में दर्ज कराया है।

 

 

सीसीटीवी में कैद हुआ कांड-बाबू रेशम टेमरे के शिकायत के अनुसार वे अपनी मां के इलाज के लिए राजनांदगांव गए हुए थे। अपने पालतू कुत्ते को भोजन और उसके देखरेख के लिए उनके द्वारा घर की चाबी अपने परिचित नगर के ऑटो पार्ट्स की दुकान में छोड़ा गया दुकान संचालक के अनुपस्थिति में खूंटी में टगे चाबी को चुपके से चुरा कर विधायक प्रतिनिधि और शिक्षिका बाबू के सूने मकान के भीतर घुस गए चाबी निकालने की घटना सीसी कैमरे में कैद भी हुई है।

 

निष्कासित कर दिया गया है-जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने प्रकरण को लेकर हरिभूमि को बताया कि मामले को संज्ञान मे लेकर विधायक प्रतिनिधि भावेश जैन को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

 

 

घटना तारीख को बाबू अपनी मां के इलाज के लिए बाहर गया हुआ था उसकी अनुपस्थिति में घर का चाबी लिया गया है, जिसकी शिकायत बाबू के द्वारा थाने में किया गया है। अमित नाथ योगी एसडीएम मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here