Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते आबकारी विभाग ने 87.96...

जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते आबकारी विभाग ने 87.96 बल्क लीटर किया जप्त

0
82
  • जगदलपुर/ प्रभारी आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्याम धावड़े एवं कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार आबकारी विभाग कार्यवाही कर रही है। आबकारी जाँच दल ने 30 मई को ग्राम तोयर सिरहापारा थाना मारडूम के निवासी बामन राम वेट्टी के किराना दुकान से उड़ीसा राज्य में निर्मित 11 भूरे रंग के कार्टूनों में रखा 132 कांच की बोतलों में किंगफिशर प्रीमियम लेगर बीयर (मात्रा 85.80 बल्क लीटर) तथा एक प्लास्टिक की झिल्ली में रखा 12 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की छ.ग. निर्मित (मात्रा 2.16 बल्क लीटर) कुल मात्रा 87.96 बल्क लीटर जप्त किया गया जिसका बाजार मूल्य 25,200 रुपए है।
  • जप्त की गई कीमत अवैध शराब को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2) ,36 व 59-क के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here