Thursday, May 14, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर:—-पी.एम .श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मानपुर में 10 दिवसीय समर कैंप...

*मोहला मानपुर:—-पी.एम .श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मानपुर में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन*

0
113

मनीष कौशिक

मानपुर:—-पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुर में समर कैंप का 15 मई – 24 मई तक 10 दिवसीय आयोजन किया गया ।केंद्र शासन के महत्वपूर्ण योजना पी.एम. श्री स्कूल के अंतर्गत यह आयोजन किया जा गया जिसमें विभिन्न गतिविधियां करके सीखने का अवसर विद्यार्थियों को प्रदान किया गया विद्यालय के प्राचार्या रेणुका देशमुख ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जीवन के विभिन्न पहलुओं से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना था। इस समर कैंप में बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला जिसके अंतर्गत योग ,संगीत, नृत्य, रंगोली , मेंहदी , बांस शिल्प, हस्तशिल्प कला, वीडियो ग्राफी ,ब्यूटी पार्लर ,बेसिक कंप्यूटर ,स्पोकन इंग्लिश ,क्ले आर्ट ,ड्राइंग पेंटिंग साइंस फन एक्टिविटी ,कबाड़ से जुगाड़, फ्लावर आर्ट, एरोबिक्स, खेल आदि जैसी विषयों पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई इस आशा से की इन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के कौशल तथा उद्यमिता का विकास होगा तथा कुछ नया सीखने का अवसर भी मिला साथ ही विद्यालय द्वारा प्रतिदिन पौष्टिक आहार भी प्रदान किया गया इस समर कैंप में विद्यालय शिक्षकों में रवि प्रकाश यादव, शिवकुमार साहू ,गोमती दुगे ,अनवर खान ,तृप्ति ,लीना यदु तृप्ति,तृष्णा ,आशुतोष ,नेहा चित्रांश ,यज्ञ , मौलेश,पूजा, मिनिमा,अभिषेक व भृत्य में विद्या प्रमिला ऋषभ दयाराम मंजुलता दिलीप का विद्यार्थियों के कौशल विकास करने में विशेष भूमिका निभाया है। साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला इस समर कैंप का समापन 24 मई को प्रातः 11.00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति व नगर के गणमान्य नागरिक व अभिभाविकों के उपस्थिति में संपन्न किया गया जिसमे प्रमुख रूप से शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजहंस मंडावी व पूर्व सरपंच हरीश लाटिया जी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here