Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:–गोंड समाज युवा महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन संपन्न: संस्कृति संरक्षण और सामाजिक...

*मोहला:–गोंड समाज युवा महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन संपन्न: संस्कृति संरक्षण और सामाजिक चेतना पर दिया गया जोर राजा लक्ष्मेंद्र शाह के नेतृत्व में हजारों लोगों की सहभागिता, युवाओं को जोड़ने संभाग स्तरीय रणनीति तय*

0
91

मनीष कौशिक

मोहला:—–जिला मुख्यालय मोहला में 19 और 20 मई को गोंड समाज का दो दिवसीय संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन (पंजीयन क्रमांक 1439/1993) भव्यता से संपन्न हुआ। यह आयोजन आदिवासी अस्मिता, सामाजिक चेतना और संस्कृति संरक्षण का संगम बना।

 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राजा लक्ष्मेंद्र शाह का पारंपरिक मांदर की थापों और सैकड़ों लोगों की स्वागत रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। रैली राजा बाड़ा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, पुलिस थाना होते हुए गोंडवाना भवन पहुंची। यहां राजा लक्ष्मेंद्र शाह के करकमलों से लाल श्याम शाह महाराज के छायाचित्र एवं जिम्मेदारीन माता व बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

 

**संस्कृति, कानून और परंपरा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम**

कार्यक्रम में मोहला मानपुर अं. चौकी, छुरिया (राजनांदगांव) तथा महाराष्ट्र क्षेत्र से लगभग आठ से दस हजार लोग शामिल हुए। आयोजन में आदिवासी गोंड समाज की पीढ़ियों की परंपरा, 7/14 प्रथा, और प्रमुख संस्कार (जैसे टांडा, मंडा, कुंडा) पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

राजा लाल श्याम शाह महाराज और संभाग गोंड समाज अध्यक्ष मोहला प्रेम सिंह घावड़े के नेतृत्व में गोंड संस्कृति को विदेशी प्रभावों से बचाने और संरक्षित रखने की रणनीति बनाई गई। बॉयलॉज नियमावली और उसके धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर भी गंभीर मंथन हुआ।

 

**युवाओं के लिए संभाग स्तरीय टीम का गठन**

कार्यक्रम के दौरान संभाग स्तरीय युवा प्रभाग का गठन कर युवाओं को सामाजिक चेतना, शैक्षणिक, राजनीतिक, रोजगार और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने तथा आपराधिक गतिविधियों से बचने की स्पष्ट समझाइश दी गई। समाज के वरिष्ठजनों और वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को जागरूक रहकर अपने भविष्य के निर्माण और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

**सम्मान और प्रेरणा के क्षण**

समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, कलाकारों और कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

शिक्षा, खेल, कला और कृषि को सामाजिक विकास का आधार मानते हुए इन क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की गई।

 

**कार्यक्रम का समापन रेला पाटा से**

समापन समारोह रेला पाटा (लोकगीत व नृत्य परंपरा) के माध्यम से किया गया, जिसमें समाज की एकता, ऊर्जा और परंपरा की झलक देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के पदाधिकारी प्रेम सिंह घावड़े (अध्यक्ष), पंचम परतेती (उपाध्यक्ष), छोटे लाल कटेगा, महासचिव पवन तुलावी, सचिव रमेश कोर्राम, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश हिड़मे (मोहला), दरोगा नेताम (चौकी), संजीत ठाकुर दरबन बोगा अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, मनीष मुलेठी, राजेंद्र नेताम, युवराज कुंजाम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here