राजस्व के लम्बित प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी….
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बै7ठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश….
- कलेक्टर बस्तर हरिस एस ने कहा कि जमीन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी माह में एक बार जरूर संयुक्त बैठक करें। इस बैठक के माध्यम से सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण हेतु पहल की जायें। समाज के संवेदनशील मामलों में बदमाश लोगों का चिन्हांकन कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी करें। इसके लिए गांव के कोटवार व जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें और ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करें। कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की बैठक लिया।



