Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *तेंदूपत्ता संग्राहक ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा...

*तेंदूपत्ता संग्राहक ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
139

*तेंदूपत्ता संग्राहक ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*


*संग्राहक ने ज्ञापन में कहा सरकार पहले भिन्न भिन्न कार्यों में राशि दी जाती थी, अब इस राशि को कटौती की जा रही है*

बीजापुर :05/05/2025

सोमवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी को एक ज्ञापन सौंपा है।

संग्राहकों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में तेंदूपत्ता संग्रहण के अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए भिन्न भिन्न राशि मिला करता था लेकिन सरकार ने अब इस राशि में कई गुना कटौती कर दिया है।

मांग पत्र में तेंदूपत्ता संग्राहकों ने प्रति मानक बोरा 7000/- किए जाने, फड़ सफ़ाई 7500/- करने, जमीन टैक्स 700/- करने, प्रति मानक गड्डी लाइनिंग 35/- करने, फाड़मुंशी प्रति मानक बोरा कमीशन 100/- करने, वाचर प्रति मानक बोरा कमीशन 75/- करने, उल्टाई पल्टाई प्रति मानक बोरा 85/- करने, झटकाई प्रति मानक बोरा 85/- करने, चक्री प्रति मानक बोरा 85/- करने, बोरा भर्ती प्रति मानक बोरा 195/- करने, छेली / डिग्री प्रति मानक बोरा 15/- करने, दुर्घटना का 300000/- करने, मृत्यु होने पर 500000/- करने, तेंदूपत्ता परिवहन प्रति की.मी. 25/- करने, सड़क सफाई प्रति व्यक्ति रोजी 550/- करने, संग्राहकों को तेंदूपत्ता का नगद भुगतान करने, फड़मुंशियों को यथावत रखने, तेंदूपत्ता संग्रहण की रिपोर्ट बिक्री के दूसरे दिन करने और प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रत्येक फड़ में एक वाचर रखने जैसे 19 मांगे विधायक विक्रम मंडावी को सौंपे गए ज्ञापन में शामिल है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि तेंदूपत्ता हितग्राहियों की मांगे जायज है, भाजपा सरकार जानबूझकर तेंदूपत्ता कटाई करने से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में ऐसी स्थिति पैदा हो रही है तो यह दुखद है सरकार जल्द से जल्द तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मांगों के अनुरूप निराकरण करे ताकि तेंदूपत्ता हितग्राहियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान नरगो वेंडज़ा, मंगरू उद्दे, कोरके वाचम, नगाडू यादव, गणेश पोयाम, बुधराम कोवासी, लखमू पोयाम, मुन्ना वेंड्ज़ा, पोधाय लेकाम, बिछेम कुडियम, पोरिया कुरसम, मोहन मिच्चा, भीमा राम मुचाकी, बुधु वेंडजा, सन्नू मज्जी, महेश कुरसम, पाण्डु राम मिच्चा, राजू राम वेंड्ज़ा, ब्रिज सेठिया, गुट्टा कुरसम, लच्छू कुंजाम, अखिल माडवी, राजेश कुमार तेलाम, रमेश ताती, सुखराम तामो और सुरेश वाचम सहित बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता हितग्राही मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here