राहुल भोई महासमुंद
महासमुंद:–आवास एवं शहरी विकास केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से महासमुंद जिले मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने मिलकर विभिन्न मांगे रखी जिनपर मंत्री ने सकारात्मक विचार कर पूर्ण करने की बात कही है..दरअसल केंद्रीय मंत्री अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ दर्शन करने पूरी गए हुए थे और वापस लौटने के दौरान महासमुंद मे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया और शहर के प्रमुख मांगो को लेकर उन्हें मांग पत्र सौपा..मांगो मे प्रमुख रूप से नए बस स्टेण्ड के लिए राशि, आवास योजना मे सिथिलता,NULM योजना पुनः चालू नियमितीकरण व वेतनवृद्धी की मांग,ओवरब्रिज निचे दुकानों के लिए राशि,नेहरू चौक मे शेड निर्माण,मृत नहरो मे लिंक रोड निर्माण, संजय कानन उद्यान का उन्नयन शामिल है..वही इस दौरान भाजपा पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू,जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू.शहर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का सहित पार्षगण और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे..।






