Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर:—-मोर दुआर साय सरकार,आवास प्लस सर्वे कार्य अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का...

*मोहला मानपुर:—-मोर दुआर साय सरकार,आवास प्लस सर्वे कार्य अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का किया जा रहा है चिन्हांकन*

0
118

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्राप्त सभी आवेदनों को बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। सभी आवेदनों के वास्तविक एवं गुणवत्तायुक्त निराकरण के लिए समस्याओं एवं मांगों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भारती चंद्राकर ने आज सरपंच एवं प्रभारी साथियों की बैठक लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण करने के कड़ी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरपंच एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक आवेदनों का वास्तविक और गुणवत्तायुक्त निराकरण हो, यह सुनिश्चित करें। सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदन महत्वपूर्ण हैं। किसी भी आवेदन की अनदेखी ना करें। उन्होंने आगे कहा कि मोर दुआर साय सरकार आवास प्लस सर्वे 2.0 कार्य शासन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य आवासहीन सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास मुहैय्या कराया जाना है। सभी ग्राम पंचायत में आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन कर योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने आवास सर्वे कार्य को सजग होकर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की इस अतिमहत्वाकांक्षी कार्यक्रम में किसी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही क्षम्य नहीं किया जायेगा। आवास सर्वे कार्य के तीसरे दिन तक अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 3045 परिवारों का,मानपुर के अंतर्गत 2229 परिवारों का एवं मोहला के अंतर्गत 2751 परिवारों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।इस तरह से जिले में 8025 परिवारों का आवास सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here