Wednesday, April 22, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *1460 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु एम. ओ...

*1460 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु एम. ओ . यू. की कार्यवाही , प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन _ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*,,,,,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
99

*1460 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु एम. ओ . यू. की कार्यवाही , प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन _ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*,,,,,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*पी एम आवास 15 से 30 अप्रैल सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा “मोर दुवार साय सरकार” महाभियान*

बीजापुर बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के इंद्रावती सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सामाजिक समरसता दिवस को प्रदेश का ऐतिहासिक दिन बताते हुए जानकारी दी कि ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु प्रति विकासखण्ड से 10-10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं कॉमन सर्विस सेंटर के सर्विस प्रदाता के मध्य एम.ओ.यू की कार्यवाही की गई । 24 अप्रैल 2025 को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारंभ किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा “मोर दुवार साय सरकार” महाभियान दिनाक 15 अप्रेल से 30 अप्रेल तक चलाया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्य गणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया । वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर अपने विचार प्रकट किए ।
इस अवसर पर समाज प्रमुखों के जनप्रतिनिधियों एवं अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र अग्रवाल, एस डी एम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल , डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी एवं उपसंचालक पंचायत श्री हिमांशु साहू के माध्यम से अभिनंदन किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में मनीष सोनवानी एपीओ मनरेगा ने भू-जल स्तर के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ वाटर हार्वेस्टिंग बनाने हेतु संकल्प लिवाया।
कार्यक्रम में गंभीर सिंह परिहार जिला समन्वयक ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्वीकृति प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में कुल 12848 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here