Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ अटल सदन में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस कार्यालय...

अटल सदन में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
115

अटल सदन में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस भाजपा जिला कार्यालय समेत भाजपाइयों जिले के सभी मंडलों में मनाया।
भाजपा जिला कार्यालय बीजापुर में वरिष्ठ भाजपा सदस्य सेवाराम बूत,जिलाध्यक्ष घासीराम नाग और पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने पार्टी का ध्वज फहराया, और कार्यकर्ताओं में मिठाइयां बाँटी।
वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संबोधित किया। वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने पार्टी की स्थापना और स्थापना पूर्व की देश मे घटित घटनाओं को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना का उद्देश्य सिद्धान्त और पार्टी की पृष्ठ भूमि को बताया,साथ ही जनसंघ,जनता पार्टी के लिए संघर्ष किये नेताओं की संघर्ष और उनके सिद्धान्तों को अनुसरण करते हुए पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की बात कही। तथा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज वर्तमान में भाजपा कहाँ है इस पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्व संबोधन दिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव और पार्टी की अंत्योदय भाव को मन में लिए कार्य करने की बात कही साथ ही 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संगठन विविध कार्यक्रम करेगी जिसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा सदस्य सेवाराम बूत,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, जिला मंत्री जागर लक्षमइया,पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी,जिला सदस्य मैथियस,भुवन सिंह चौहान,सुंदर पुजारी,हितेश साहनी,मुन्नालाल जुमड़े,बसन्ती, यशोदा,सुगंती,राधा,सत्यवती परतागिरी,सुनील साहू,यशराज, हरीश बेलसरिया,बाबू स्वामी,विक्रम दूधी,पुरुषोत्तम भंडारी, गोलू नाग,अमित राव,एरना अनमूल,संदीप तेलम,बुदरु तेलम,जितेंद्र तेलम समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here