Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home बीजापुर बीजापुर मुठभेड़ :- जवानों ने माओवादियों के गढ़ में घुसकर 26 माओवादियों...

बीजापुर मुठभेड़ :- जवानों ने माओवादियों के गढ़ में घुसकर 26 माओवादियों को किया ढेर,शव लेकर लौट रहे जवान!

0
188
  • ⏹️ बीजापुर ।:- बीजापुर जिले के घने जंगलों में जहां कभी माओवादियों का दबदबा था, आज वहां भारतीय सुरक्षाबलों ने इतिहास रच दिया। इस इलाके को कभी माओवादियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन आज जवानों ने उन्हीं के ठिकानों में घुसकर 26 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया।
  • कुख्यात PLGA बटालियन के लड़ाके थे ढेर नक्सली
  • मारे गए नक्सली PLGA बटालियन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के कुख्यात सदस्य थे। ये वही माओवादी थे, जिन्होंने बस्तर में कई बड़ी हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था और वर्षों तक लाल आतंक फैलाया था। लेकिन भारतीय जवानों की बहादुरी ने अब इस इलाके को नक्सलियों से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जिसमें
  • DIG कामलोचंद कश्यप और SP डॉ. जीतेन्द्र यादव ने बढ़ाया जवानों का हौसला।
  • मुठभेड़ के बाद जब 26 नक्सलियों के शवों को लाया गया, तब जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए DIG कामलोचंद कश्यप और SP डॉ. जीतेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवानों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि यह ऑपरेशन माओवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।
  • यह ऑपरेशन माओवादियों के लिए एक कड़ा संदेश है – अब बस्तर में लाल आतंक का अंत करीब है!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here