Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—ग्राम पंचायतों के सचिवों की हड़ताल शुरू बोले-हमें शासकीय कर्मचारी का दर्जा...

*मोहला:—ग्राम पंचायतों के सचिवों की हड़ताल शुरू बोले-हमें शासकीय कर्मचारी का दर्जा दें –दिलीप सहारे ब्लॉक अध्यक्ष सचिव संघ*

0
86

मोहला :—सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सहारे ने बताया कि सत्ता परिवर्तन होने के एक साल बाद भी वादा अनुरूप कुछ नहीं हो पाया। जिसके चलते हड़ताल करने की नौबत आ रही है। मोदी की गारंटी पूरी नहीं होने की वजह से जिले सहित प्रदेशभर के ग्राम पंचायत के सचिवों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। संघ के सचिव कुबेर चोरिया का कहना है कि शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर कई बार आवेदन दिया जा चुका है। हर बार आश्वासन मिला है लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुआ है। अर्जुन कलिहारे ,गौतरिहा कोमरे,गोवर्धन देशमुख,मंजुलता नंदेशर ने बताया कि संघ ने निर्णय लिया है कि जब तक मांग के संबंध में शासन से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

सोमवार व मंगलवार, बुधवार को सचिवों की हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायत में जनहित से संबंधित कामकाज प्रभावित हुए। आगे भी यह स्थिति रहने की संभावना है क्योंकि संघ ने अनिश्च तकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। वहीं शासन स्तर से अब तक शासकीयकरण को लेकर आदेश जारी नहीं हो पाया है। संघ की ओर से संबंधित अफसरों को ज्ञापन सौंपकर अनिश्च तकालीन हड़ताल की जानकारी दी गई है। मंगलवार को जनपद पंचायत मुख्यालय मोहला में ग्राम पंचायत के सचिव हड़ताल में शामिल हुए। पंचायत में सचिव के बिना नवनिर्वाचित सरपंच भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here