Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home मध्यप्रदेश *चाय के चुस्की और साथ हो रगों का बहार तभी तो नामदेव...

*चाय के चुस्की और साथ हो रगों का बहार तभी तो नामदेव परिवार ने लोगो के साथ चाय के चुस्की के साथ मनाई रंग पंचमी की त्यौहार। आर, एल, कुलदीप की खबर:-*

0
437

*चाय के चुस्की और साथ हो रगों का बहार तभी तो नामदेव परिवार ने लोगो के साथ चाय के चुस्की के साथ मनाई रंग पंचमी की त्यौहार। आर, एल, कुलदीप की खबर:-*

 

 

मध्यप्रदेश:-

विधायक श्री सबनानी और नामदेव समाज विकास परिषद मप्र भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले लगकर मनाई रंग पंचमी का त्यौहार

– विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी के साथ नामदेव समाज विकास परिषद मप्र भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव ने मनाई रंग पंचमी

– नामदेव समाज विकास परिषद मप्र भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव ने विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी को लगाया गुलाल

– विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी ने नामदेव समाज को दी रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

– नामदेव समाज विकास परिषद मप्र भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव ने नामदेव समाज बंधुओं को रंग पंचमी की दी हार्दिक शुभकामनाएँ

भोपाल, 19 मार्च 2025। नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव ने सभी को रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस खास अवसर पर उन्होंने भोपाल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी के साथ भी रंग पंचमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। साथ ही विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी ने नामदेव समाज विकास मध्यप्रदेश भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी, साथ ही डांस किया और गले लगाकर रंग पंचमी को खुशियों के रंग से भर दिया। वहीं विधायक श्री सबनानी ने पूरे नामदेव समाज बंधु को त्योहार की शुभकामनाएँ दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजी. अरुण नामदेव ने जवाहर चौक स्थित नामदेव सामुदायिक भवन पर भी गुलाल लगाकर नामदेव समाज बंधु के साथ रंग पंचमी त्योहार मनाया और सब को शुभकामनाएँ दी। नामदेव सामुदायिक भवन में परिषद के संरक्षक अवधनारायण नामदेव, कोषाध्यक्ष ओपी नामदेव, महामंत्री तरुण चूड़ामणी, सदस्य (छत्तरपुर के) संजय नामदेव, सदस्य राम नामदेव, वकील विष्णु नामदेव, पत्रकार आशीष नामदेव आदि समाज बंधु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here