Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:–ग्राम पंचायत सचिव संघ ने एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल...

*मोहला:–ग्राम पंचायत सचिव संघ ने एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे*

0
168

मनीष कौशिक मोहला

मोहला :—मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत सचिव आज मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। ग्राम पंचायत सचिव संघ जिला मुख्यालय मोहला स्थित छुरिया मंदिर प्रांगण में आज सुबह 11 बजे से एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल में बैठ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। ग्राम पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष संतोष गोटे ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र,मोदी की गारंटी, में 1995 से कार्यरत सचिवों को शासकीयकरण करने की गारंटी दी गयी है।सात जुलाई 2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में मुख्यमंत्री के द्वारा 30 दिवस के भीतर समिति गठित कर शासकीयकरण करने की घोषणा की गई थी। परन्तु वर्तमान बजट सत्र में सचिवों के संबंध में कोई भी पहल नहीं करने के कारण पुरे प्रदेश के पंचायत सचिव क्षुब्ध एंव आक्रोशित है। जिसके कारण आज से सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। इसके पश्चात एक अप्रैल को प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ ने मंत्रालय घेराव करने का निर्णय लिया है