Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home नारायणपुर 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा फरसगांव क्षेत्र के ग्रामवासियों...

29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा फरसगांव क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयोजन अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

0
106

29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा फरसगांव क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयोजन अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर छत्तीसगढ़
(गोलू मरकाम)

दिनांक- 07.03.25 को श्री दुष्यंत राज जायसवाल कमांडेंट, 29वी वाहिनी भा०ति०सी०पु० बल के निर्देशन में नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फरसगांव सी.ओ.बी. में किया गया। जिसमें ग्राम-करमरी, मरसकोडो, मल्लेचुर, गोटाबैनुर एवं मसपुरपारा (मुण्डपाल) के ग्रामीण, सभी गांवो के सरपंच, थाना-फरसगांव थाना इन्चार्ज निरीक्षक विनोद, मीडिया सहयोगी एवं फरसगांव प्राईमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 300 ग्रामवासियों को लाभांवित किया गया कार्यक्रम के तहत 05 गाँव करमरी, मरसकोडो, मल्लेचुर, गोटाबैनुर एवं मसपुरपारा (मुण्डपाल) के लगभग 300 ग्रामवासियों एवं जरूरतमंद ग्रामवासियों को रोजगार को बढावा तथा रोजाना उपयोग में आने वाले सामान जैसे साईकिल (जेंटस, लेडिज एवं बच्चे), दिव्यांगजनों हेतु ट्राईसाईकिल, खेलकुद सामग्री (बैट, बॉल, किकेट स्टंप) बॉलीवॉल, बॉलीवॉल नेट, फुटवॉल, फुटवॉल नेट, बैडमिंटन रैकेट एवं बैडमिंटन नेट, मच्छरदानी एवं माताओं-बहनों हेतु सेनेटरी पैड का वितरण किया गया साथ ही निःशुल्क में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिविक एक्शन कैम्प में आये स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जांच एवं दवाईयों भी वितरण की गई। इस कार्यक्रम के दौरान कन्या आश्रमशाला फरसगांव, (प्राईमरी स्कूल), करमरी, व मलेचूर ग्रामिणवासियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में श्री दुष्यंत राज जायसवाल, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी ने संबोधित करते हुए बताया की भा०ति०सी०पु० इस क्षेत्र में आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है, तो हमसे मिल सकते है। भा०ति०सी०पु० बल हमेशा आप लोगो की सेवा के लिये तत्पर है। ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहें भर्ती परीक्षा जैसे भारतीय सेना में अग्निवीर, सी०ए०पी०एफ० बस्तर फाईटर एवं एस०एस०सी० (जी०डी०) आदि की तैयारी शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का निःशुल्क कोचिंग सी०ओ०बी० फरसगांव के द्वारा आयोजन किया जा रहा है के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त उपस्थित सभी स्थानीय ग्रामीणों हेतु जलपान एवं खाने का आयोजन एवं सभी को उपहार भी दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here