Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—जनपद पंचायत मोहला से गैंद कुंवर ठाकुर बनी अध्यक्ष, श्री अघनू राम...

*मोहला:—जनपद पंचायत मोहला से गैंद कुंवर ठाकुर बनी अध्यक्ष, श्री अघनू राम कुमेटी बने उपाध्यक्ष*

0
97

मनीष कौशिक

मोहला:—स्थानीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत मोहला के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी सुश्री हीरा गवर्ना, सहायक पीठासीन अधिकारी श्री दिनेश साहू एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती केशवरी देवांगन की मौजूदगी में जनपद पंचायत के लिए निर्वाचित जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया। जनपद पंचायत के लिए श्रीमती गैंद कुंवर ठाकुर अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। इसी प्रकार अघनू राम कुमेटी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ है उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत मोहला के लिए कुल 15 जनपद सदस्य निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती गैंद कुंवर ठाकुर एवं श्रीमति कीर्ति कला के बीच निर्वाचन हुआ। इनमें श्रीमति गैंद कुंवर ठाकुर के पक्ष में 8 सदस्यों ने मतदान किया। श्रीमती कीर्ति कला के पक्ष में 7 सदस्यों ने मतदान किया। इस प्रकार श्रीमति गैंद कुंवर ठाकुर 1 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए श्री अघनू राम कुमेटी एवं श्रीमति अश्वनी देवी के बीच निर्वाचन हुआ। इनमें 8 सदस्यों ने अघनू राम कुमेटी के पक्ष में एवं श्रीमति अश्वनी देवी के पक्ष में 7 सदस्यों ने मतदान किया। इस तरह से श्री अघनू राम कुमेटी 1 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया है।