Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *लोग नक्सलियों के भय से छोड रहे है गांव दर-दर की ठोकरें...

*लोग नक्सलियों के भय से छोड रहे है गांव दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर क्या? इन्हे मिलेगी शासन प्रशासन की सहयोग, पढें पुरी खबर।*

0
105

*लोग नक्सलियों के भय से छोड रहे है गांव दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर क्या? इन्हे मिलेगी शासन प्रशासन की सहयोग, पढें पुरी खबर।*

बीजापुर:-
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तुशवाल पंचायत के दो गांवों के 8 परिवारों को नक्सलियों ने गांव से बेदखल कर दिया है। इन परिवारों पर नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने थुलथुली मुठभेड़ के दौरान मुखबिरी की थी।

ग्रामीणों के अनुसार नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजन की कंपनी 6 की प्रमुख डीवीसी निर्मला के साथ आए 50 से अधिक नक्सलियों ने तीन दिन पहले एक जनअदालत लगाकर इन परिवारों को गांव छोड़ने का आदेश दिया। नक्सलियों ने साफ तौर पर कहा कि अगर ये परिवार वापस आए तो उनकी जान ले ली जाएगी। इसके बाद ये आठ परिवार अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर में है गांव
तुशवाल गांव बीजापुर जिले का एक राजस्व ग्राम है और दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर स्थित है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि जनअदालत के दिन 50 से 60 नक्सलियों का एक समूह गांव में आया था, जिसमें डीवीसी निर्मला, ललिता, पाकलू, रामधर और राजेश जैसे लोग शामिल थे। पीड़ितों के मुताबिक, उस दिन गांव में खौफ का माहौल था, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं नक्सली उन्हें भी मौत का फरमान न सुनाएं। अब ये परिवार बस्तर जिले के किलेपाल में पनाह लेने का सोच रहे हैं, जहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। कुछ परिवार दंतेवाड़ा जिले के पनेड़ा और वाहनपुर में भी शरण ले रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here