Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—संकुल कुल्हारदोह अंतर्गत माध्यमिक शाला कुल्हारदोह व हर्राटोला में प्रतियोगी परीक्षा की...

*मोहला:—संकुल कुल्हारदोह अंतर्गत माध्यमिक शाला कुल्हारदोह व हर्राटोला में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी*

0
137

मनीष कौशिक

मोहला:—-राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा तैयारी हेतु कुल्हारदोह संकुल के दोनो माध्यमिक शाला हर्राटोला व कुल्हारदोह में प्रति दिवस कक्षा संचालित किया जा रहा है। यह परीक्षा आगामी रविवार 16 फरवरी को होगा। शालाओं में शिक्षकों द्वारा अलग – अलग विषयों पर अध्यापन करवाया जा रहा है। बच्चो को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज व प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है। शिखर कोचिंग के तहत प्रति शनिवार मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता है। प्रश्न पत्र विकास खंड कार्यालय द्वारा दिया जाता है। टेस्ट के माध्यम से बच्चों को पेपर से जुड़ी सूक्ष्म जानकारी व समय प्रबंधन हेतु विषयों पर फोकस किया जाता है। इससे निःसंदेह बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास हो पाता है व नई नई चीजें से रूबरू हो पाते है। संकुल समन्वयक दीपक राजपूत के बताया कि प्रति दिवस शिखर कोचिंग के द्वारा बच्चो को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज व प्रयास आवासीय विद्यालय की कक्षा का संचालन किया जाता है। इस कोचिंग में विशेष रूप से संतोष सोरी, बसंत कुमार नेताम, पूरन सिंह मंडावी, दमयंती कौशिक, गंगोत्री नेताम का योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here