Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर :—-सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम मशीनों का किया गया...

*मोहला मानपुर :—-सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम मशीनों का किया गया रेंडमाइजेशन, जिला पंचायत के सदस्यों को किया गया प्रतीक चिन्ह का आबंटन*

0
127

मनीष कौशिक

मोहला:—-स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री प्रणव मिश्रा की उपस्थिति में नगर पंचायत अं.चौकी के लिए उपयोग में आने वाले ईव्हीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक की मौजूदगी में जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटन किया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री मिश्रा ने जिला निर्वाचन कार्यालय को पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने कहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे। सामान्य प्रेक्षक ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए अपेक्षित सहयोग करने अपील किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here