Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ ** निर्माणाधीन सड़क किनारे नक्सलियों द्वार लगाए गए लगभग 7...

** निर्माणाधीन सड़क किनारे नक्सलियों द्वार लगाए गए लगभग 7 किलो वजन के दो आईडी को बरामद किया गया** *सम्पादक, आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

0
144

** निर्माणाधीन सड़क किनारे नक्सलियों द्वार लगाए गए लगभग 7 किलो वजन के दो आईडी को बरामद किया गया**

*सम्पादक, आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

सुकमा::::::::::::::::::::::: कीस्टाराम
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमापेंटा से पालाचलमा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षा प्रदान कर रहे सुरक्षा बलों को ग्राम अमापेंटा से पहले निर्माणाधीन सड़क के किनारे पर नक्सलियों द्वार लगाए गए लगभग 7 किलो वजन के दो आईडी को बरामद किया गया जिनको सुरक्षा बलों ने सूझबूझ एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही विस्फोट कर उड़ा दिया गया, इस अभियान में 212 वी वाहिनी ,217 वी वाहिनी एवं थाना किस्टाराम से पुलिस बल भी उपस्थित रहा, इस पूरे अभियान को श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट 212 वी वाहिनी के निर्देशन में कमान कर रहे द्वितीय कमान अधिकारी 212 श्री दिनेश कुमार के द्वारा उपरोक्त आईईडी बरामद होने से लेकर आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर सुरक्षित रूप से बर्बाद करवा दिया गया, अन्यथा किसी बड़ी घटना होने का अंदेशा था।
नक्सलियों द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं किस्ताराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है जिसमें सुरक्षा बलों को आईडी लगाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है, और अभी विगत कई दिनों से इस बन रहे मार्ग पर आईईडी लगाएं जानें की आसूचना आईबी , एसआईबी, आईजी ऑफिस सीआरपीएफ रायपुर, डीआईजी रेंज परिचालन कोन्टा, आरएफटी कोन्टा सहित अपने स्थानीय सूत्रों से भी मिल रही थी।
नक्सलियों द्वारा लगाए जाने वाली आईडी से न केवल सुरक्षा बल, बल्कि आमजन को भी बहुतायत में नुकसान पहुंचता है एवं जनधन की हानि होती है।
इस अभियान में श्री निशांत सूद सहायक कमांडेंट, श्री कृष्ण कुमार सहायक कमांडेंट, श्री नितेश कुमार सहायक कमांडेंट सहित सीआरपीएफ किस्टाराम कैंप, सीआरपीएफ पालोदी कैंप के अधिनस्थ आधिकारी और जवान शामिल रहे, और किसी प्रकार की कोई जन धन की हानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here