बीजापुर गायत्री शक्तिपीठ में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर हुए विविध कार्यक्रम,,,,,,
,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,
*व्यसन मुक्ति रैली में शामिल होकर दिया स्कूली बच्चों ने नशा मुक्त बीजापुर का संदेश*
बीजापुर,,,,,,,,,,,, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर के तत्वाधान में युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर गायत्री परिजनों ने विविध कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रातः 8:00 बजे से सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चला कर परिजनों ने अपने आसपास के वातावरण तथा परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। जिसके तारतम्य में गायत्री शक्तिपीठ,शिव मंदिर,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के आसपास के परिसर में फैले कूड़े कचरा को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता कार्यक्रम पश्चात बाल संस्कारशाला की कक्षा में उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों एवं विभिन्न संस्थाओं से आए हुए स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय को बताया गया युवाओं को आदर्श मार्ग पर चलने की प्रेरणा संबंधी उद्बोधन आचार्य देव साहू द्वारा दिया गया । संगीत प्रवचन पश्चात नशा मुक्ति रैली के माध्यम से गायत्री शक्तिपीठ से नया बस स्टैंड बीजापुर तक समाज कल्याण विभाग के समर्थ संस्था के स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाएं,कन्या शिक्षा परिसर के भारत स्क्वाड एवं गाइड की छात्राएं, स्पोर्ट अकादमी,सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं एवं बाल संस्कारशाला के नन्हे मुन्ने बच्चे व गायत्री परिवार के परिजनों ने मिलकर नशा मुक्ति नारे लगाते हुए एवं गीत संगीत के माध्यम से नगर में रैली निकालकर युवाओं को जागृत करने तथा नशा से बचाने का प्रेरक पहल किया गया । रैली के दौरान बच्चों को पानी की व्यवस्था युवा व्यवसायी राजेश साहू के द्वारा किया गया एवं चॉकलेट की व्यवस्था अवधेश साहू ने किया । नया बस स्टैंड से होकर पामभोई पेट्रोल पंप से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ में रैली का समापन हुआ। रैली हेतु वाहन व्यवस्था प्रवीण रेड्डी तथा समापन पश्चात आए हुए समस्त बच्चों को मनोज नाग व मुन्ना साहू, पप्पू साहू के सहयोग से गायत्री परिवार के प्रांगण में भोजन प्रसाद दिया गया । बच्चों की उत्सुकता पूरे कार्यक्रम के दौरान देखते ही बन रही थी नगर में एक अलग ही माहौल स्वामी विवेकानंद जी की जयंती देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य संतोष गोरला के नेतृत्व में कई बच्चों ने विवेकानंद की वेशभूषा में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को भव्य बनाया। *स्वामी विवेकानन्द बने बच्चे पूरे कार्यक्रम में आकर्षण के केन्द्र बने।* कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से दो दिन पहले से ही किया गया था जिसे सफलता पूर्वक आयोजित कर अमली जामा पहनाने में गायत्री परिवार सफल रहा। परिजनों की गोष्ठी भोजन के बाद हुई जिसमें भावी कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। मां दंतेश्वरी मानस मंडली के जगदीश झाड़ी व अन्य सदस्यों ने अपना पूरा सहयोग दिया व संध्या में सत्संग कर भक्तिमय वातावरण बनाया। स्वच्छता कार्यक्रम तथा व्यसन मुक्ति रैली में जिला समन्वयक बीरा राजबाबू ट्रस्टी जयपाल सिंह राजपूत, सहायक प्रबंध ट्रस्टी रामयश विश्वकर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव दुर्गेश साहू, अर्जुन वेको, झाड़ी नागैया, के भरत, दुर्गा वाचम, मोहनी साहू, अर्चना सिंह, गायत्री मरकाम, ट्रस्टी खेमिन यादव, टी हेमलता, पूर्णचंद्र बेहरा, सरजू भास्कर, भरत धुर्वा, मनीष राजभर, लम्बाड़ी रामैया, राहुल गुप्ता, ईशांत झाड़ी, के साथ स्क्वाड एवं गाइड के प्रभारी नर्वेद सिंह, समर्थ संस्था के पटेल सर एवं शिक्षक शिक्षिकाएं, अल्फा स्कूल, अंकुर स्कूल के विद्यार्थियों सहित 300 से अधिक संख्या में बच्चों तथा परिजनों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।






