Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर कृषक उन्नति योजना की राशि का उपयोग भूमि सुधार करने में लगाया...

कृषक उन्नति योजना की राशि का उपयोग भूमि सुधार करने में लगाया  आदान राशि बना वरदान 40 क्विंटल धान की हुई अतिरिक्त उत्पादन- राजू तेलम,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
172

कृषक उन्नति योजना की राशि का उपयोग भूमि सुधार करने में लगाया
 आदान राशि बना वरदान 40 क्विंटल धान की हुई अतिरिक्त उत्पादन- राजू तेलम,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निणर्य और अपने किए गए वायदो को पूरा करने से खेती-किसानी में बढ़ोतरी और किसानों के घर में खुशहाली आई है। तुमनार निवासी किसान राजू तेलम एवं उनके पिता सन्नू तेलम ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षो से 1 क्विंटल 20 किलो धान बेचते थे पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद कृषक उन्नति योजना से आदान राशि 1 लाख 10 हजार रूपए मिला जिससे खेत में भूमि सुधार का काम 5 एकड़ में कराया जिसके परिणाम स्वरूप 40 क्विंटल धान का अतिरिक्त उत्पादन हुआ है। 31 सौ रूपए में धान खरीदी के कारण धान खरीदी अब उत्सव के रूप में किसान मना रहे हैं। राजू तेलम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार मानते हुऐ खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजू तेलम की पत्नी पहली बार पहुंची धान उपार्जन केन्द्र राजू तेलम की पत्नी सुमित्रा तेलम धान संग्रहण, केन्द्र बीजापुर में पहली बार पहुंचकर धान के बिक्री की प्रक्रिया को देखी सुमित्रा बताती है कि शासन के नीति और किसानों के मेहनत और समझदारी की बदौलत धान के उत्पादन में वृद्धि हुई आदान सहायता की राशि का हमने सदुपयोग किया और धान का उत्पादन बढ़ा। इसी तरह अन्य किसानों में भी उत्साह है धान खरीदी अब पर्व की तरह है इसलिए मुझे भी इच्छा हुई कि अपने पति के साथ धान मंडी आकर प्रक्रिया को देखूं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से खेती किसानी को नया जीवन मिला है।
राजू के पिता एवं पत्नी ने उत्साहपूर्वक धान बेचा और अपना अनुभव साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here