Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *नवीन कैम्प रायगुड़ेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकनगुड़ा, भीमापुरम जंगल मे नक्सलियों एवं सुरक्षा...

*नवीन कैम्प रायगुड़ेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकनगुड़ा, भीमापुरम जंगल मे नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ *,,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

0
137

*नवीन कैम्प रायगुड़ेम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकनगुड़ा, भीमापुरम जंगल मे नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ *,,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

सुकमा::::::::::

*घटना स्थल से भारी मात्रा में सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामाग्री व अन्य नक्सल सामाग्री किया बरामद।*

*दिनांक 04.12.2024 को नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नवीन स्थापित कैम्प रायगुड़ेम से सुरक्षा बलों की पार्टी विशेष नक्सली विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थे।*

*206 वाहिनी कोबरा, 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की रही है संयुक्त कार्यवाही।*

*जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री कमलोचन कष्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्षन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री पुष्पेन्दर कुमार, कमाण्डेन्ट 206 वाहिनी कोबरा, श्री नवीन कुमार कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ, के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 04.12.2024 को 223 वाहिनी सीआरपीएफ, 206 कोबरा वाहिनी एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीमापुरम, करकनगुड़ा व रायगुड़ेम व आस -पास जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान दिनांक 04.12.2024 को दोपहर लगभग 14ः15 बजे ग्राम करकनगुड़ा, भीमापुरम केे पास पीएलजीए बटालियन के सषस्त्र माओवादी एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सलियों के द्वारा पूर्व से घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधंुध फायरिंग करने लगे। जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया, दोनांे ओर से लगभग 20-25 मिनट तक फायरिंग चला। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल का सर्च करने पर मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। घटना मे सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं।*
*नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों का विवरण*
*भीमापुरम, करकनगुड़ा व रायगुड़ेम के जंगल क्षेत्र में प्राप्त नक्सल सामाग्री का नाम*
01 काला कपड़ा 06 मीटर
02 काला बटन 400 नग
03 सफेद बटन 300 नग
04 पैट हुक 600 नग
05 काला सिलाई धागा 110 रोल
06 कम्बेड कपड़ा कटिंग अवशेष
07 सेल (बैटरी) 04 नग
08 सफेद पैट रबड़ इलास्टिक 01 रोल 40 मीटर,
09 काला पोच रोल एराड 50 मीटर
10 काला चैन पैट 05 मीटर
11 काला पैट 01 नग
12 पिट्ठ व लाल कपड़ा 01 नग
13 मोबाईल पोच (कम्बेड) कपड़ा 01 नग
14 पानी बाटल कवर (कम्बेड) 01 नग
15 हाथ घड़ी (डिजीटल) 01 नग
16 बम फटाका 05 नग
17 सुजा 01 नग
18 नयलोन वायर 01 बंडल
19 तीर- धनुष 03 नग
20 सेनेटाईजर बाटल 01 नग
21 1.5 एमएम बिजली वायर 20 मीटर
22 टार्च लाईट 01 नग
23 2 एमएम बीजरी वायर 20 मीटर
24 घड़ी बैटरी (पैनासोनिक 1.5 वाट) 10 नग
25 इंज डेरिथिलिन 23 नग
26 प्राथमिक उपचार किट 02 नग
27 ऑपरेशन सिरिंज 01 नग
28 पोविडोन लोडाइन मरहम 01 नग
29 स्टील बाक्स (फास्टटेड) 02 नग
30 चारजिंग वायर सोलर 01 नग
31 मोबाईल चार्जर 01 नग
32 हेड फोन 01 नग
33 हेड फोन वायरलेस निक बेंड 01 नग,
34 स्टील केबल 03 नग
35 दवाईयां 11 नग
36 एमसील 02 नग,
37 कपड़ा धोने का साबुन 10 नग
38 नहाने का साबुन 10 नग
39 इन्फयुलेशन (स्टाराईम) 33 नग
40 नक्सली साहित्य बुक 51 नग
41 नक्सली पर्चा
42 पीएलजीए लाल झंण्डा 01 नग,
43 लाल बैनर 02 नग
44 पीएलजीए स्टील सिम्बोल बड़ा 02 नग
–00–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here