Sunday, April 26, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर :–शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सांसद को सौंपा ज्ञापन*

*मोहला मानपुर :–शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सांसद को सौंपा ज्ञापन*

0
173

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर अ.चौकी:– छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन के पांचवे चरण में छतीसगढ़ संघर्ष मोर्चा जिला मोहला मानपुर अ.चौकी ने सांसद को ज्ञापन सौंपने के क्रम में माननीय संतोष पाण्डेय संसदीय क्षेत्र राजनादगाव को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल जिला संचालक श्रीहरि,शिवेंद्र ,सुधन सिंह कोरेटि,भागवत पडोटि,राजेन्द्र वर्मा,चुरामन दास मार्गे,अरुण पाण्डेय,पाल सिंह भंडारी,बृज लाल टाण्डिया,सुनील चुरेन्द्र,श्याम साय आँचला,सागर यादव,किशोर साहू सहित पदाधिकारियों ने सौंप कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किए।

सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में मोदी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here