Friday, May 15, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर :—- जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही...

*मोहला मानपुर :—- जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ऑनलाईन मोबाईल फोन के माध्यम से साईबर ढगी करने वाले आरोपियों को बिहार से किया गया गिरफतार…. पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0
219

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर :—प्रार्थी दीलीप कुमार पिता स्व. रामलाल गुप्ता 59 साल साकिन गुप्ता चौक वार्ड न 15 अ.चौकी थाना अ.चौकी जिला मोहला मानपुर अ.चौकी के द्वारा थाना मे उपस्थित आकर अपने साथ में ऑनलाइन के माध्यम आरोपी द्वारा विभिन्न मोबाईल नंबरों के द्वारा 09,90,010 रूपये का ठगी होने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी मोबाईल के मोबाइल नंबरों के धारक के पता तलाश किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से एक ठीम गठित किया गया और आरोपी पता तलाश हेतु बिहार झारखड की ओर रवाना किया गया जहा आरोपी मोबाईल धारक का पता तलाश कर थाना चंन्द्रमंडी जिला जमुई बिहार पुलिस के सहोयग से ग्राम रांगाटाड मे रेड मारकर ऑनलाईन ठगी करने वाले 01 बिपीनदास पिता मुकेश दास उम्र 19 साल साकिन रांगाटाड थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई राज्य बिहार 02 संदीप कुमार दास पिता स्व. फुलेश्वर दास उम्र 21 साल साकिन रांगाटाड थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई राज्य बिहार को पकड गया जिनसे पुछताछ करने पर बताया गया कि आरोपीगण अपने सहयोगी रविदास के साथ मे मिलकर प्रार्थी के मोबाईल को हैक करके प्रार्थी के खाता से करीबन 09,90,010 रूपये का ऑन लाईन के माध्यम से ठगी किया गया है। आरोपीगण एक साथ अपने अन्य सहयोगीगणो के साथ में झारखड एवं बिहार से लगे बाडर पर सक्रिय रहकर ऑनलाईन मोबाईल के माध्यम से ठगी के अपराधो को घटित किया जाता है। आरोपीगण के सहयोगी के द्वारा फर्जी तरिके से सिम जारी कर एवं ठगी किये जाने के लिए फर्जी लिंक एप बनाकर आरोपीगण को प्रदाय किया जाता था जिसके माध्यम से आरोपीगण के द्वारा लोगो के नम्बरो पर भेजा जाता था और लिंक को खोलने पर लोगो के मोबाईल को हैक करके लोगो के मोबाईल में आने वाले बैंक से सबंधित ओटीपी को अपने मोबाईल मे फारर्वड कर साईबर के अपराध को घटित किया जाता था। आरोपीगण के कब्जे से साईबर के अपराध को घटित किये जाने में उपयोग किये जाने वाले 04 नग मोबाईल फोन को किया गया जप्त आरोपीगण को किया गया गिरफतार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here