Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर :—-तिरंगे झंडे के साथ पदयात्रा में शामिल हुए हजारों एल...

*मोहला मानपुर :—-तिरंगे झंडे के साथ पदयात्रा में शामिल हुए हजारों एल बी शिक्षक सत्याग्रह पदयात्रा कर शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पढ़े पूरी खबर*

0
206

मनीष कौशिक

मोहला मानपुर अ.चौकी:– छतीसगढ़ शिक्षक मोर्चा के जिला संचालक श्रीहरी ने बताया की संविलियन के बाद फिर शिक्षकों के सबसे बडे आंदोलन का आगाज हुआ है, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज राजधानी रायपुर में शिक्षकों ने अपनी ताकत दिखायी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, विकास राजपूत,श्रीहरी,बाबूलाल लाडे,राममणि द्विवेदी,सुधनसिह कोरेटि,दिवाकर बोरकर,जीवन नेताम,सत्यवान वाकडे,विरेंद्रर पाल लाडेश्व,दिलीप धनकर,देवशंकर तारम,पुष्पक साहू,उषा पेंदरे,निरंजना कलामे,वर्षा दरवड़े,अल्का हिरवानी,जानकी हेडामे,अजय ठाकुर,नन्दकिशोर साहू,नूतन बाबू कौमार्य,सनत देवहरे,थान सिंह कावरे ,किशोर आलेन्द्र,मन्ने सिंह मंडावी,के नेतृत्व में तूता रायपुर में धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम मांगो का ज्ञापन सौंपा धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने नारेबाजी करके सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गांधी के भेष में शिक्षक एल बी को सामने बैठाकर सरकार को यह संदेश दिया कि हम अपनी मांगो को लेकर संघर्ष के लिए तैयार है टोपी में पुरानी पेंशन, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, लंबित डीए लिखकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी की गारंटी शिक्षकों के लिए तत्काल लागू करने की मांग की मोदी की गारंटी में शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने व मंहगाई भत्ता देय तिथि से देने का उल्लेख है उसकी धरना प्रदर्शन में खूब चर्चा रही, मोदी की गारंटी लागू कराने नारेबाजी किया गया धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह पदयात्रा में प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, श्रीहरी सहित हजारों एल बी शिक्षक शामिल थे जिन मांगो को लेकर सत्याग्रह पदयात्रा कर ज्ञापन सौंपा उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत -14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा 1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा।

25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here