Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर :—गांधी जयंती को सत्याग्रह पदयात्रा कर मांगेंगे – मोदी की...

*मोहला मानपुर :—गांधी जयंती को सत्याग्रह पदयात्रा कर मांगेंगे – मोदी की गारंटी लागू करो 2 अक्टूबर को हजारो शिक्षक मांगेंगे अपना अधिकार शिक्षक मोर्चा ने किया शिक्षको से रायपुर पहुचने का आह्वान….. पढ़े पूरी खबर*

0
130

मनीष कौशिक मोहला

मोहला मानपुर अ.चौकी*:— छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला मोहला मानपुर अ.चौकी के जिला संचालक श्रीहरी,बाबूलाल लाडे,ललिता कन्नौजे,रमेश सोनी,मनोज देशमुख,भेषराम रावटे, रूपेंद्र नन्दे,राममणि द्विवेदी,बंशी विनायक,सत्यवान वाकडे,सुधन सिंह कोरेटि,चेतन भुवार्य,रविंद्र रामटेके,हिमेश्वरी देवांगन,विरेंद्रपाल लाडेश्वर,किशोर देवांगन,संजय देवांगन,दिवाकर बोरकर,सरोज साहु,दिलीप धनकर,जीवन नेताम,निर्मला कसारे,दिनेश उसेण्डी,देवशंकर तारम,अंगद सलामे,गुलाब सिन्हा ने बताया की प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, विकास राजपूत ,वीरेंद्र दुबे ने कहा कि 2 अक्टूबर को मोदी की गारंटी लागू करने सत्याग्रह पदयात्रा करके हजारो शिक्षक एल बी अपना अधिकार मांगेंगे तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपेंगे जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपेंगे उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे।

पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे।

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे।

शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत -14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।

1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा।

25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here