Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए...

पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आई ई डी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट।*

0
143

* *कोंडागांव पुलिस ने बरामद किया 10 किलो का जिंदा आई ई डी बम।*

* *कोंडागांव एवं कांकेर पुलिस की संयुक्तकार्यवाही।*

  • * *पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए आई ई डी को मौके पर विस्फोट कर किया गया नष्ट।*

* *पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागांव एवं कोटकोड़ो तमोरा क्षेत्र के बीच लगाया गया था आईडी।*

* *पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना।**

दिनांक 03.07.2024 को कोंडागांव पुलिस द्वारा नियमित गस्त के लिए कैंप आरा थाना आमाबेड़ा एवं थाना इरागांव से एसडीओपी फरसगाँव श्री अनिल विश्वकर्मा के हमराह में नक्सल प्रभावित इरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे।
गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले, जिसे तत्काल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा, प्र.आर. जितेंद्र सेठिया, अरुण मरकाम, लखन नाग, आर. विष्णु ध्रुव, मंगलू मंडावी, कैंप आरा जिला कांकेर से पीसी पंचराम यादव, एपीसी कमल सिंह मरकाम, एपीसी धनराज नायक का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here