*सहायक आरक्षक की हत्या मे शामिल जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा गिरफ्तारी के लिए 10.00 हजार का इनाम है उद्घोषित, DRG कुटरू और थाना कुटरू की संयुक्त कार्यवाही*,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*
*सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या में शामिल जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा उक्त माओवादी की गिरफ्तारी के लिये 10.00 हजार रुपए का ईनाम है उद्घोषित*
*डीआरजी एवं थाना कुटरू की संयुक्त कार्यवाही*
बीजापुर:::::::::::::::::::::::::::::::::::जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 09/04/2024 को डीआरजी कुटरू एवं थाना कुटरू का बल एरिया डॉमिनेशन पर पाता कुटरू की ओर निकली थी अभियान के दौरान पाताकुटरू के जंगलों से 01 माओवादी मिलिशिया सदस्य :-
*1. आदीराम गाली(जन मिलिशिया सदस्य) पिता गंगाराम उम्र 22 वर्ष निवासी पाताकुटरू थाना कुटरू जिला बीजापुर*
को पकड़ा गया। उक्त माओवादी दिनांक 20/06/2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10.00 हजार रुपए का ईनाम उद्घोषित है। थाना कुटरू में उक्त माओवादी के विरूद्ध 01 स्थाई वारंट लंबित है ।
⏩थाना कुटरू के द्वारा गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।






