UDYAM CG08D0001018

Home छत्तीसगढ़ *दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट 212 वाहिनी सीआरपीएफ के नेतृत्व में नक्सलवाद उन्मूलन...

*दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट 212 वाहिनी सीआरपीएफ के नेतृत्व में नक्सलवाद उन्मूलन नीति तहत 02 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।आर एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
230

*दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट 212 वाहिनी सीआरपीएफ के नेतृत्व में नक्सलवाद उन्मूलन नीति तहत 02 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।आर एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

सुकमा/दक्षिण बस्तर:-
छ.ग. शासन के “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत विश्वास, विकास
एवं सुरक्षा की भावना तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम
अभियान” (नई सुबह-नई शुरूआत ) से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण ।
सभी आत्मसमर्पित नक्सली थाना किस्टाराम क्षेत्र के हैं निवासी ।
जिला सुकमा
में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ. ग.) श्री सुनीत कुमार राय, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ( परिचालन कोण्टा रेंज), श्री कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा
के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट 212 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री जितेन्द्र कुमार ओझा, कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा, के निर्देशन तथा श्री प्रभात कुमार, अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक नक्स.ऑप्स सुकमा, श्री गौरव मण्डल, अति. पुलिस अधीक्षक कोन्टा, श्री गिरजाशंकर साव, उप पलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कोंटा, श्री शिखर मरावी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मरईगुड़ा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़
शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नम अभियान” नई सुबह, नई शुरुआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय,आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों
पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 02 जनमिलिशिया नक्सलियों क्रमशः 01. ताती जोगा (मिलिशिया सदस्य), 02. दुधी मुक्का (मिलिशिया प्रशिक्षक + डॉक्टर टीम सदस्य,), दोनों साकिनान थाना किस्टाराम क्षेत्र के द्वारा आज दिनॉक 22.09.2023 को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में श्री दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधीकारी 212 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री हेमंत प्लास, सहायक कमांडेन्ट 208 कोबरा वाहिनी एवं श्री उत्तम प्रताप सिंह,उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । नक्सली सदस्यों के आत्मसमर्पण कराने में थाना
किस्टाराम जिलाबल, एसटीएफ टीम पोटकपल्ली, 212 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 208 कोबरा वाहिनी का विशेष प्रयास रहा।आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएँ प्रदाय कराया जायेगा।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here