Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *कांग्रेस आईटी सेल बालोद जिलाध्यक्ष बने विकास जैन मित्तल।*

*कांग्रेस आईटी सेल बालोद जिलाध्यक्ष बने विकास जैन मित्तल।*

0
204

*कांग्रेस आईटी सेल बालोद जिलाध्यक्ष बने विकास जैन मित्तल।*

कांग्रेस आईटी सेल कांकेर लोकसभा के अध्यक्ष नमन झाबक जैन के निर्देशानुसार एवं विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में हाल ही में कांग्रेस आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक बालोद में हुई थी,जिसमे मुख्य रूप से संजारी बालोद विधानसभा की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा,जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,युवा कांग्रेस डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,युवा कांग्रेस दल्लीराजहरा नगर अध्यक्ष अयान अहमद उपस्थित हुए एवं सभी सोशल मीडिया संबंधित जानकारी रखने वाले भी कार्यकर्ता शामिल हुए,वही बैठक में शामिल हुए सभी वरिष्ट कांग्रेस जनों से सोशल मीडिया संबंधित जानकारी ली गई और उन्हें सोशल मीडिया में मजबूती से आगे कार्य करने की जानकारी दी,जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं आईटी सेल एवं मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा की भावनाओ के अनुरूप कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु बालोद जिला आईटी सेल एवं सोशल मीडिया बालोद जिलाध्यक्ष के रूप में विकास जैन मित्तल को नियुक्त किया गया।

कांग्रेस आईटी सेल बालोद जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विकास जैन मित्तल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस आईटी सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा,कांकेर लोकसभा अध्यक्ष नमन झाबक जैन एवं अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here