Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में माओवादी कैम्प ध्वस्त ,,मौके से...

*थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में माओवादी कैम्प ध्वस्त ,,मौके से विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं माओवादी सामग्री बरामद*,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
520

*थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत बारेगुड़ा के जंगलों में माओवादी कैम्प ध्वस्त ,,मौके से विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं माओवादी सामग्री बरामद*,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बीजापुर: भोपालपटनम ::::::::::नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सक्रिय 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 16/08/2023 को महाराष्ट्र गढ़चिरोली, पातागुड़ेम से C-60 और थाना भोपालपटनम् से डीआरजी की टीम दम्मूर, बारेगुड़ा की ओर संयुक्त माओवादी विरोधीअभियान पर निकली थी ।

दिनांक 16/08/2023 के सायं 05:30 बजे बारेगुड़ा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई *

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 16/08/2023 को थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20-25 सक्रिय माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना भोपालपटनम् से डीआरजी एवं महाराष्ट्र गढ़चिरोली, पातागुड़ेम से C-60 की संयुक्त टीम दम्मूर, बारेगुड़ा की ओर निकली थी ।

दिनांक 16/08/2023 के सायं 05.30 बजे बारेगुड़ा के जंगलो में पूर्व से घात लगाये माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर स्वचलित हथियार से अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दिये, पुलिस पार्टी द्वारा माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु जोर-जोर से आवाज दी गई लेकिन माओवादियों द्वारा अनसुना करते हुए लगातार फायरिंग जारी रखे ।

पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई ,20-30 मिनट उपरान्त पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए ।

घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक, माओवादी साहित्य, पिटठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here