टमाटार 150 रुपए पार, हरी मिर्च 150 रुपए किलो बोडा 600किलो

0
169

टमाटार 150 रुपए पार, हरी मिर्च 150 रुपए किलो बोडा 600किलो
दुर्गुकोंडल 22 जुलाई 2023 ब्लॉक मुख्यालय दुर्गुकोंडल में. हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से एक बार फिर रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर, हरी, मिर्च, अदरक, परवल, शिमला मिर्च, धनिया, गोभी, बरबटी आदि सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। थाली से टमाटर, हरी मिर्च गायब हो चुकी है। उसकी जगह सूखी सब्जी जैसे चना, छोल, मंगोडी, रखिया बड़ी आदि सब्जियों को लोग बनाने के लिए मजबूर हो गए।
दुर्गुकोंडल नगर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सब्जियों की आवक बहुत ही कम हो चुकी है। बाहर से आने वाली सभी सब्जियां महंगी है और काफी कम मात्रा में भी आ रही है। टमाटर के सुर्ख होने के बाद घरों से टमाटर गायब हो चुका है। टमाटर मुख्यता बाहर से आता है और अभी काफी कम मात्रा में थोक सब्जी वाले बाहर से टमाटर मंगा रहे हैं। हरी मिर्ची जहां 150 रुपए किलो बिक
रही है, वहीं टमाटर भी 150 रुपए किलो पार हो चुका है। जबकि अदरक 250 रुपए बरबटी ₹50 भिंडी ₹80 बैगन ₹50 बोड़ा ₹600 किलो बताया जा रहा है। इस प्रकार सभी सब्जियां काफी ज्यादा महंगी है। लोगों को महंगाई की मार से काफी ज्यादा जूझना पड़ रहा है। हरी सब्जियों के अतिरिक्त आलू, प्याज की मांग बढ़ने के कारण उसके भी भाव में तेजी बनी हुई है। कुल मिलाकर बरसात के मौसम में हरी सब्जियां को खरीदने के लिए लोगों को बहुत अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here