Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संग्रहण कर्ताओं के आजीविका संवर्धन हेतु कार्यशाला आयोजित,,,,, ,,,,,,,तेजनारायण...

लघु वनोपज संग्रहण कर्ताओं के आजीविका संवर्धन हेतु कार्यशाला आयोजित,,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
131

लघु वनोपज संग्रहण कर्ताओं के आजीविका संवर्धन हेतु कार्यशाला आयोजित,,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,,- तेंदू हॉल बीजापुर में लघु वनोपज संग्रहण कर्ताओं के आजीविका संवर्धन अंतर्गत विभिन्न विभागों के साथ एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 17 मार्च को किया गया। कार्यशाला में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्युरिटी FES संस्था द्वारा पावर पॉइंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लघु वनोपज संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक के साथ अन्य विभागें के विभिन योजनाओं में शामिल करते हुए अधिक से अधिक आय अर्जित के गतिविधियों के बारे में समझाया गया। वन क्षेत्रों में विलुप्त हो रही प्रजातियों के संबंध में जानकारी देते हुए विनाश विहीन विदोहन पद्धति से वनोपज संग्रहण करने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता बताया। जिला बीजापुर अंतर्गत बहुतायत में पाये जाने वाली लघु वनोपजों के संग्रहण साथ मूल्य संवर्धन कर अधिक आय अर्जन के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।
जिला बीजापुर के स्थानीय ग्रामीणों के आय का प्रमुख स्त्रोत लघु वनोपज संग्रहण एवं कृषि है साथ ही बकरी पालन, सुअर पालन, मुर्गी पालन आदि से भी आय अर्जित करते हैं FES द्वारा उनके रणनीति अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में एक महिला नेत्री का चयन कर उसे प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उनके विभाग में चल रहे विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए लघु वनोपज संग्राहकों को आय की गतिविधियों में शामिल किए जाने के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी बीजापुर श्री अशोक पटेल, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक ग्रामोद्योग विभाग, एपीओ मनरेगा जिला पंचायत बीजापुर जनपद पंचायत उसूर, बीजापुर भोपालपटनम के एपीओ एवं उप प्रबंधक संचालक एवं समस्त प्रबंधक, जिला यूनियन बीजापुर उप वनमंडलाधिकारी आवापल्ली उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here