Home Blog Page 683

राप्रसे के 19 अधिकारीयों का तबादला, मिली नयी ज़िम्मेदारी,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0

राप्रसे के 19 अधिकारीयों का तबादला, मिली नयी ज़िम्मेदारी,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

रायपुर :::::: राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये गए हैं। आदेश में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत राप्रसे के 19 अधिकारीयों के नाम शामिल हैं।

देखें सूची,,,,,,,

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित की गई ,,,,,,,,

0

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित की गई ,,,,,,,,

बालोद::::::::
आज दिनाँक 26.08.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के द्वारा 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में क्राईम मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पूर्व माह में कानून व्यवस्था/वीवीआईपी प्रवास के दौरान कर्तव्य में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण निष्ठा से सफलतापूर्वक ड्यूटी का निर्वहन किए जाने पर बधाई देते हुए क्राइम मीटिंग का शुभारंभ किए। मीटिंग में लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित सभी प्रकार के शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने, जिले में हो रहे चोरी व नकबजनी पर अंकुश लगाने हेतु कांबिंग गस्त, फुट पेट्रोलिंग, गुंडा, माफी बदमाश की नियमित चेकिंग, क्षेत्र में घूम रहे फेरी वालों को इस क्षेत्र में अकारण न रहने देने, 151 CRPC की अधिक से अधिक कार्यवाही करने, ग्रामों में कोटवारों के माध्यम से घरों को सुना न रहने देने की मुनादी किए जाने के निर्देश दिए गए। वाहन दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए drunk & drive करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले के ऊपर कार्यवाही हेतु रडार का उपयोग करने के निर्देश दिए। आदतन अपराधियों/ गुंडा बदमाश का रजिस्टर खोलने, थानों के सभी रजिस्टर का संधारण करने, जुआ, सट्टा एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही, क्षतिपूर्ति के प्रकरण का शीघ्र निराकरण, गांजा के प्रकरणों के नष्टीकरण की कार्यवाही के साथ साथ सभी राजपत्रित अधिकारियों को मर्ग जांच की समीक्षा करने के निर्देश देते हुए इकाई के समस्त अधिकारी कर्मचारी/अधिकारियों को पुलिस बैंक में जोड़ने हेतू निर्देशित किए जिससे पुलिस बैंक द्वारा देय 8% लोन का फायदा उठा सके व सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग वाहन हेतू फर्स्ट एड बॉक्स वितरण किया गया। उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री हरीश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े, श्री सोनसाय मौर्य, श्री बोनीफॉस एक्का सहित इस इकाई के समस्त थाना चौकी प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

कनिष्ट चयन बोर्ड से बस्तर के युवाओं को स्थानीय भर्तियों में मिल रही प्राथमिकता- NSUI भाजपा ने पंद्रह साल तक बस्तर के युवाओं को ठगते हुए ओऊटसोर्सिंग से स्थानीय भर्तियाँ ख़त्म की थी – अंकित सिंह भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह को रिपोर्ट ,,,,,,

0

कनिष्ट चयन बोर्ड से बस्तर के युवाओं को स्थानीय भर्तियों में मिल रही प्राथमिकता- NSUI

भाजपा ने पंद्रह साल तक बस्तर के युवाओं को ठगते हुए ओऊटसोर्सिंग से स्थानीय भर्तियाँ ख़त्म की थी – अंकित सिंह
भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह को रिपोर्ट ,,,,,,

भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को रोज़गार के नाम पर भ्रमित करना बंद करे- एनएसयूआई

बीजापुर
26/08/2022
बस्तर संभाग में कनिष्ट चयन बोर्ड के गठन होने से युवाओं को स्थानीय भर्तियों में प्राथमिकता मिल रही है यह बस्तर संभाग के विधायकों की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। वही दूसरी ओर भाजपा और डॉक्टर रमन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान बस्तर संभाग पूरी तरह पंद्रह सालों तक उपेक्षा का शिकार होता रहा है। वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आते ही संभाग के विधायकों की पहल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करते हुए पहली बार बस्तर संभाग में कनिष्ट चयन बोर्ड का गठन कर कनिष्ठ चयन बोर्ड के माध्यम से बस्तर संभाग के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर पूरी नौकरियाँ देने का काम किया जो अपने आप में एक ऐतिहासिक निर्णय है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से NSUI के बीजापुर ज़िला अध्यक्ष अंकित सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य फूलचंद गागड़ा के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है।
NSUI ज़िला अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा भाजपा के डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में बस्तर संभाग के भाजपा विधायक मुँह तक नहीं खोलते थे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के विधायक जनहित के कोई भी विषय पर अपनी बात सरकार के सामने दमदारी से रखते है। बस्तर संभाग के कांग्रेस विधायकों के दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि बस्तर संभाग में कनिष्ट चयन बोर्ड का गठन हुआ है बोर्ड के गठन होने से बस्तर संभाग के युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरियों में पहली प्राथमिकता भर्तियाँ की जा रही है। इसके पहले भाजपा की डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने लगातार पंद्रह सालों तक बस्तर संभाग की उपेक्षा करते हुए आउटसोर्सिंग के माध्यम से अन्य राज्यों के लोगों से काम लेती थी और बस्तर संभाग के युवा बेरोज़गार ही रहते थे जिसके कारण भाजपा के शासन काल में प्रदेश में भर में बेरोज़गारी का दर 22 प्रतिशत तक पहुँच गया था जिस पर भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा कुछ भी कहने से बचते हुए मीडिया में बने रहने के लिए नित नए-नए मनगणत, झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाते रहते है जिससे की युवा दिग्भ्रमित हों। बस्तर संभाग के युवा भाजपा और मोदी सरकार के जुमलों और झूठे वादों से ऊब चुकें है। वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने देश के युवाओं से वादा किया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रति वर्ष दो करोड़ बेरोज़गार युवाओं को नौकरी देने के साथ साथ प्रत्येक के खाते में पंद्रह – पंद्रह लाख रुपए देने के वादे पर भाजपा मुँह में दही जमाए रहती है, भाजपा और मोदी सरकार ने देश के युवाओं से किये वादों को पूरा नहीं कर देश के युवाओं को ठगने का काम किया है इसके लिए भाजपा और मोदी सरकार देश के युवाओं से माफ़ी माँगे। आज देश का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है, अंकित सिंह ने फूलचंद गागड़ा को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार और बस्तर संभाग के विधायक लोगों की सेवा में समर्पित है इनकी चिंता न करते हुई प्रदेश के भाजपा सांसद और भाजपा के विधायक समेत भाजपा के नेता भाजपा और मोदी सरकार के वर्ष 2014 में किए वादों को पूरा करने की माँग को लेकर आंदोलन करें जिससे की देश के युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोज़गार के हिसाब से 17 करोड़ लोगों को रोज़गार मिले और प्रत्येक के खाते में पंद्रह – पंद्रह लाख रुपए आए लेकिन भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में फ़र्क़ होता इसलिए वे जनहित में ऐसा कभी भी नहीं करेंग

पार्षद वाधवानी के अथक प्रयासों से वार्डवासी को मिली निशुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन ,,,,,, आर एल कुलदीप की रिपोर्ट,,,,,,

0

पार्षद वाधवानी के अथक प्रयासों से वार्डवासी को मिली निशुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन ,,,,,, आर एल कुलदीप की रिपोर्ट,,,,,,

योजना का नहीं मिल रहा था लाभ पांच सालों से थे परेशान 2.0 उज्ज्वला योजना से मिला गैस सिलेंडर

पार्षद पंकज राज वाधवानी वार्डवासियों ने माना आभार अभी तक दर्जन से अधिक लोगों को दिला चुके हैं योजना का लाभ

भानुप्रतापपुर :- दुर्गा नयापारा के पार्षद पार्षद पंकज राज वाधवानी वार्ड शहर के विकास हो या सरकारी योजनाओं का लाभ वार्ड व शहर वासीयों को दिलाने में हमेशा तत्पर रहते हैं दुर्गा नयापारा के युवा पार्षद पंकज राज वाधवानी के अथक प्रयासों से सालो से वार्डवासियो को 2.0 उज्ज्वला योजनांतर्गत गैस सिलेंडर का लाभ नही मिला था। पार्षद वाधवानी लगातार गैस एजेंसी व संबंधित अधिकारियों से लगातार पत्राचार व योजना के लाभ दिलाने के लिए प्रयास करते रहे अभी तक वाधवानी ने चार पाच महिनों में अपने सक्रियता से दर्जनभर से अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया है गैस सिलेंडर मिलने से वार्ड वासियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
आखों में खुशी लिए वार्ड वासी ने बताया की विगत पांच सालो में 2.0 उज्ज्वला योजना का लाभ बहुत से लोगो को नहीं मिल रहा था बार-बार आवेदन करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे हम लकड़ी के चूल्हे में धुआं धुआं होकर खाना बनाने मजबूर हो जाते थे। हमारे वार्ड पार्षद पंकज राज वाधवानी के प्रयासों का नतीजा है हमे धुआं से मुक्ति के साथ बहुत दिनों बाद गैस व चूल्हा मिला ।

पंकज राज वाधवानी
पार्षद दुर्गा नयापारा वार्ड
ने बताया कि 2.0 उज्ज्वला योजना का लाभ हेतु फार्म भरने पर शुरुआत में मिनिमम लोगो को मिला है पर उनमे से लगभग कई हितग्राही पिछले कार्यकाल मे लगभग 3 से 4 बार फॉर्म भरे लेकिन उनका कभी नाम नहीं आता था तो कभी कुछ तो कभी कुछ उन्होंने तो उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने का उम्मीद ही छोड़ दिये था। मैं जरूरतमंद की पीड़ा को समझकर पुनः फॉर्म भरा व लगातार संबंधितों से संपर्क में बना रहा जिससे जरूरतमंदों को अभी तक गैस सिलेंडर दिलाने में सफलता मिली हैं । लगातार हमारे द्वारा प्रयास किया जाता है कि शासकीय योजनाओं का लाभ नगर व वार्ड वासियों को मिलता रहे ।।

सूचना साझा करने और नक्सल एंट्री पॉइंट्स पर यूनिफाइड कमांड में फैसले,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

सूचना साझा करने और नक्सल एंट्री पॉइंट्स पर यूनिफाइड कमांड में फैसले,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

0 बैठक में पड़ोसी राज्यों से खुफिया सूचनाओं को साझा करने पर जोर,,,,,,,,

रायपुर::::छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यूनिफाइड कमांड की आज बैठक हुई। जिसमे प्रभावित सीमावर्ती 4 राज्यों के अफसरों ने हिस्सा लिया। माओवाद जैसी समस्या से निपटने के लिए बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अधोसंरचना संबंधित कार्यों को सुरक्षा के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात राज्य और केन्द्रीय सुरक्षाबलों के जवानों के कल्याण संबंधी चर्चा की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषत: महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और ओडिशा के उन मार्गों पर सुरक्षाबलों द्वारा सतत निगरानी के निर्देश दिये गये, जहां से नक्सलियों का आवागमन होता है और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (गृह), केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य शासन के अधिकारी, केन्द्रीय सुरक्षाबलों एवं राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विकास एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कमांड की बैठक में बताया गया कि नक्सलियों के कोर क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के फलस्वरूप आज दक्षिण बस्तर के दूरस्त क्षेत्रों जैसे जगरगुण्डा, किस्टाराम, भेजी, पामेड, बासागुड़ा, तरेंम में बेहतर सडक़ें, पुल-पुलियों का जाल, स्कूल, बिजली, पी डीएस, मोबाईल आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर एवं दन्तेवाड़ा जिलों को जोडऩे वाली बरसों से बंद स्टेट हाईवे क्रमांक-5 पल्ली (नारायणपुर)-बारसूर (दन्तेवाड़ा) मार्ग पुन: प्रारंभ किया गया है। इसी प्रकार धुर नक्सली क्षेत्र जिला सुकमा के जगरगुण्डा को जिला-दन्तेवाड़ा से जोड़ा गया है।

*जायज मांग पर कर्मचारी फेडरेशन के अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज पांचवा दिवस भी जारी ,,,,,,,,,, *आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-

0

*जायज मांग पर कर्मचारी फेडरेशन के अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज पांचवा दिवस भी जारी ,,,,,,,,,,
*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

दुर्गुकोंदल:-
राज्य के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते और मकान किराया भत्ता की मांग को लेकर 22 अगस्त 2022 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है । अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है,जबकि राज्य कर्मचारियों को महज 22 फीसदी ही मिलता है।इसी जायज मांग पर कर्मचारी फेडरेशन के अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज पांचवा दिवस है। इसमें समस्त राज्य कैडर के अधिकारी, कर्मचारी संगठन, शिक्षक संघ और पटवारी संघ भी शामिल हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य संबंधी सेवा, टीकाकरण,शिक्षा विभाग में लगभग साठ से पैसठ विद्यालय दुर्गुकोंदल में एकशिक्षकीय है जो भगवान भरोसे संचालित हो रहा है।राजस्व विभाग में जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित है,इसी तरह लगभग सभी विभाग काम बन्द,कलम बन्द से सारी ब्यवस्था बदहाल है,बहुत सारी सेवाएं बाधित है।ऐसे में सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता को लेकर राज्य सरकार यथासमय निर्णय लेगी।इस पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में आक्रोश व्याप्त है।इसी पर फेडरेशन ने विभिन्न विभाग में टीम बनाकर छापामारा का कार्य भी कर रही है अध्यक्ष बाबूलाल कोमरे,एस डी दास,टेश्वर लाल जैन,आर के किशोरे,संजय वस्त्रकार,मुकेश साहू,चेतन पोटाई, हेमंत श्रीवास्तव,कन्हैयालाल ठाकुर, रचना गोटा, कल्पना जुर्री,एकता गर्ग,राजेश्वरी कोडोपी,अनिता रॉबिन्सन, माखनलाल प्रजापति,उमेश शर्मा,सभी ने अपने उद्बोधन में 12प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवे वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता हेतु कृत संकल्पित है।

छत्तीसगढ़ का बढ़ेगा पावर, CM बघेल ने दिए 1320 मेगावाट के नए प्लांट लगाने के निर्देश छत्तीसगढ़,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0

छत्तीसगढ़ का बढ़ेगा पावर, CM बघेल ने दिए 1320 मेगावाट के नए प्लांट लगाने के निर्देश
छत्तीसगढ़,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

रायपुर ::::::::: छत्तीसगढ़ में 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र की स्थापना होगी। ये पहला मौका होगा जब प्रदेश के बनने के बाद इतना बड़ा पावर प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। यह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक संयंत्र होगा। इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ स्टेट जनरेशन कंपनी के स्वयं की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी। राज्य स्थापना के बाद पहली बार इतनी क्षमता का विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने निवास में पॉवर कंपनियों की समीक्षा बैठक ली गई जिसके अंतर्गत भविष्य में विद्युत की मांग की आपूर्ति के लिए आवश्यक विद्युत उपलब्धता की समीक्षा की गई। वर्ष 2030-31 तक अपेक्षित विद्युत मांग में वृद्धि की आपूर्ति हेतु नवीन विद्युत संयंत्र की आवश्यकता होगी ।

माननीय मुख्यमंत्रीजी ने राज्य की विद्युत उत्पादन कंपनी को कोरबा पश्चिम में उपलब्ध भूमि पर 2×660 मेगावॉट सुपर क्रिटीकल नवीन विद्युत उत्पादन संयंत्र की स्थापना समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये ।

विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एनके बिजौरा ने बताया गया कि यह सुपर क्रिटिकल संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक से स्थापित की जाएगी। इससे एक ओर बिजली की उपलब्ध सुनिश्चित होगी, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंनो बताया कि कोरबा पश्चिम में संयंत्र स्थापना हेतु स्वयं की भूमि उपलब्ध है । साथ ही अपेक्षित परियोजना स्थल पर कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान चलित उत्पादन संयंत्रों के लिए कंवेयर बेल्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।

सीएम के निर्देश के बाद अब संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृतियां, कोयला आबंटन, जल आबंटन सहित विस्तृत डी.पी.आर इत्यादि तैयार करने का कार्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा त्वरित गति से किया जावेगा जिससे वर्ष 2030-31 तक अपेक्षित विद्यत आपूर्ति संभव हो सके ।

कन्वेयर बेल्ट से कोयला उपलब्धता, स्वयं की भूमि उपलब्धता तथा सूपर क्रिटिकल प्लांट होने के कारण नवीन प्रस्तावित प्लांट से उत्पादित विद्युत की दर सस्ती होना अपेक्षित है। नवीन उत्पादन संयंत्र की स्थापना से स्थानीय रोजगार का विकास भी संभव होगा ।

जिलाध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई पहुंचे राजधानी सीएम निवास का घेराव में हुए शामिल* दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*जिलाध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई पहुंचे राजधानी सीएम निवास का घेराव में हुए शामिल*
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

दल्लीराजहरा/डौंडी:::::

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करने के लिए दल्लीराजहरा व डोंडी से सैकड़ों भाजपाई 1 दिन पूर्व राजधानी रायपुर पहुंच गए थे और आज 24 अगस्त को भी दर्जनों लोग अपने -अपने साधन से रायपुर राजधानी पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनुसूचित जन जाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में सैकड़ों लोग राजधानी कूच किए और राज्य शासन के मुखिया भूपेश बघेल के खिलाफ में विभिन्न नारेबाजी कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया, मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रायपुर राजधानी पुलिस ने सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारियां की जिसमें दल्ली राजहरा के दर्जनों भाजपाई भी शामिल थे,
दल्लीराजहरा मंडल व डौंडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। अलग अलग जगहों से भाजयुमो कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से रायपुर गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन, भूपेश सरकार मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विक्रम धुर्वे सांसद प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्री ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ की सरकार युवा और छत्तीसगढ की जनताओ के साथ छल कपट कर ठग रही है श्री ध्रुवे आगे कहा की 2023 में भूपेश की ठगेश सरकार को उखाड़ फेक भाजपा की फिर से सरकार बनाने बनेगी।

शा.उ.मा.वि. भांसी दंतेवाड़ा प्राचार्य महोदया श्रीमती निर्मला तुरखेड़े के निर्देशानुसार व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के कक्षा 9वी से 12वी तक 57 छात्रों ने शबा ऑटोमोबाइल सर्विस सेन्टर बचेली में एक दिवशीय प्रशिक्षण प्राप्त किया ,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

शा.उ.मा.वि. भांसी दंतेवाड़ा प्राचार्य महोदया श्रीमती निर्मला तुरखेड़े के निर्देशानुसार व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के कक्षा 9वी से 12वी तक 57 छात्रों ने शबा ऑटोमोबाइल सर्विस सेन्टर बचेली में एक दिवशीय प्रशिक्षण प्राप्त किया ,,,,,,,,,,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

दंतेवाड़ा :::::::शा.उ.मा.वि. भांसी दंतेवाड़ा प्राचार्य महोदया श्रीमती निर्मला तुरखेड़े के निर्देशानुसार व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोबाइल के कक्षा 9वी से 12वी तक 57 छात्रों ने शबा ऑटोमोबाइल सर्विस सेन्टर बचेली में एक दिवशीय प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमे संचालक आफाक आलम सर , निसार आलम, मनकू के द्वारा छात्रों को पिस्टन, इंजन फिटिंग , सर्विसिंग , तथा ऑटोमोबाइल के गहन जानकरी प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्रों ने रुचि लेकर अध्यन किया गया । पूर्व में भी शाब ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर बचेली के द्वारा छात्रों को अध्ययन कराया गया तथा समय समय मे आलम सर के द्वारा प्रशिक्षण कराया जाता हैं। जिसमे स्कूल शिक्षकगण श्रीमती बीना कुमारी , श्रीमती धनशूला तामो, श्रीमती शीतल जोसफ, श्रीमति जयश्री साहू ,श्रीमती सामंथा तिर्की , श्रीमान कृपाल सर, श्रीमान देवकुमार ठाकुर , श्रीमान कुलेश्वर साहू , विशेष सहयोग श्रीमान रमेश कुमार पटेल जी तथा अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा । विषय शिक्षक ऑटोमोबाइल श्रीमान गुमान सिंह ।

1. कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा राज्य स्तरीय कलारीपायट्टू व वूशु विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

0

1. कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा राज्य स्तरीय कलारीपायट्टू व वूशु विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

2. केरल व जम्मू में नेशनल चैंपियनशिप हेतु चयनित खिलाडिय़ों को दी गई अग्रिम शुभकामनाएं।

3. प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद व खिलाड़ियों को खेल हेतु प्रोत्साहन देने तथा स्टेडियम भवन कमरे को रिपेयर कराने दिया गया आश्वासन।

दिनांक 25.08.2022 को कलेक्टर श्री गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा बालोद सरयूप्रसाद स्टेडियम में जिला बालोद के मार्शल आर्ट्स, कलारीपायट्टू व वूशु के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर सभी खिलाडिय़ों का सम्मान कर उन्हें आगामी 21वी जूनियर/सीनियर नेशनल चैंपियनशिप कालीकट केरल व जम्मू कश्मीर एवं कलारीपायट्टू नेशनल चैंपियनशिप केरल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व सैनिक संघ व खिलाड़ियों के खेल, पढ़ाई स्टेडियम में कमरे की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी सभी गुजारिशों को सुनकर जिला प्रशासन के तरफ़ से प्रोत्साहन देने आश्वासन दिया गया।